{"_id":"663e1e06d8ba386220005d22","slug":"the-shine-of-gold-faded-on-akshaya-tritiya-kullu-news-c-89-1-ssml1015-122447-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अक्षय तृतीया पर फीकी रही सोने की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अक्षय तृतीया पर फीकी रही सोने की चमक
Sat, 11 May 2024 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 11 May 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू में अक्षय तृतीया के मौके पर सोना-चांदी की खरीदारी करते लोग।-संवाद
कुल्लू। जिले में अक्षय तृतीया पर भी सोना नहीं चमक पाया। लोगों ने महंगाई के चलते स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी से किनारा-सा कर लिया है। सोने के दाम में आए उछाल से अक्षय तृतीया पर कारोबार फीका रहा। हालांकि शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर सर्राफा कारोबारियों को बेहतर कारोबार की उम्मीद थी, लेकिन इस बार आभूषण की दुकानों से रौनक गायब रही है।
वहीं, इन दिनों अस्त चल रहे हैं। अस्त में भी लोग सोने-चांदी के आभूषण खरीदना शुभ नहीं मानते हैं। वहीं, कारोबार न होने का बड़ा कारण सोने का भाव 75,000 रुपये प्रति तोला पहुंचाना बताया जा रहा है। महंगाई के चलते लोगों ने खरीदारी को तरजीह नहीं दी।
कुल्लू के सर्राफा कारोबारी स्वर्ण सिंह ने कहा कि अक्षय तृतीया सर्राफा कारोबारियों ने पूरी तैयारी की थी, लेकिन इस बार उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं हुआ। पिछले साल के मुकाबले इस बार कारोबार में कमी आई है। अक्षय तृतीया पर आभूषण की दुकानों में पूरा दिन खरीदारों की भीड़ रहती थी, जो इस बार देखने को नहीं मिली है।