{"_id":"6a2c3baa47a2596bd90b4ba2","slug":"the-settlement-department-will-mark-encroachments-in-bhuntar-kullu-news-c-89-1-klu1002-178627-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर में कब्जे चिह्नित करेगा सेटलमेंट विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर में कब्जे चिह्नित करेगा सेटलमेंट विभाग
विज्ञापन
कुल्लू। नगर पंचायत भुंतर में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। यहां कब्जों की पहचान करने का जिम्मा सेटलमेंट विभाग को सौंपा गया है। इसके चलते अब तमाम कब्जाधारियों पर कार्रवाई होने की उम्मीद है। विभाग ने शुक्रवार से कार्य शुरू कर दिया है।
इससे पहले वीरवार को प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से संयुक्त रूप से कार्रवाई कर मेला मैदान के पास बने अवैध निर्माण को जेसीबी से हटा दिया है। शहर में और कितने कब्जे हैं, इसकी पहचान करने के लिए अब प्रशासन ने सेटलमेंट विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। कुछ दिनों के भीतर इसकी सूची तैयार करने की तैयारी की जा रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में तहबाजारी की आड़ में काफी ज्यादा कब्जा करने के मामले हैं। इनकी पहचान के लिए यह कदम उठाया गया है। तहबाजारी के तहत लोगों को रोजगार कमाने के लिए जगह उपलब्ध करवाई गई थी, लेकिन कई लोगों ने इसकी आड़ में पक्का निर्माण करना शुरू किया। अब इन तमाम कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
...-
पहले भी हो चुके चिह्नित
वर्ष 2025 में भी भुंतर कस्बे में बड़े स्तर पर कब्जों की पहचान करने के लिए प्रशासन ने मुहिम शुरू की थी। 70 से अधिक कब्जे चिह्नित किए थे। इनमें चंद कब्जाधारियों पर प्रशासन ने कार्रवाई अमल में लाई थी। उसके बाद मुहिम ढीली पड़ गई। इनमें अधिकतर वन विभाग की भूमि पर कब्जे पाए गए थे।
...
नगर पंचायत और प्रशासन ने कुछ कब्जों को हटाने का कार्य किया है। शहर में और कितने कब्जे और किसकी भूमि पर कब्जा किया है, इसके लिए सेटलमेंट विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसके बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी और कब्जों को हटाने के लिए भी आसानी होगी।
-नीतेश ठाकुर, तहसीलदार, भुंतर
000