फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The search operation continued for the third day in Lahaul and Kullu

लाहौल और कुल्लू में तीसरे दिन भी चला तलाशी अभियान

Fri, 30 Jul 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The search operation continued for the third day in Lahaul and Kullu
कुल्लू/केलांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के तोजिंग नाला और कुल्लू के मणिकर्ण में ब्रह्मगंगा नाले में बादल फटने से आई बाढ़ में लापता हुए लोगों को तलाशने के लिए तीसरे दिन शनिवार को सर्च ऑपरेशन जारी रहा। लेकिन बाढ़ में लापता हुए लोगों का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

लाहौल के तोजिंग नाला में एनडीआरएफ की टीम डटी हुई है। तलाशी अभियान में बीआरओ, पुलिस, होमगार्ड जवानों के साथ स्थानीय लोग भी डटे हुए हैं। हालांकि अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि बाढ़ का मलबा इतना अधिक है कि इसमें लापता लोगों की तलाश करना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके बावजूद लाहौल में सर्च ऑपरेशन चला है। कुल्लू में ब्रह्मगंगा नाले में बादल फटने से चारों लापता लोगों की तलाश जारी है। ब्रह्मगंगा निवासी पूनम व उसके चार साल के बेटे को परिजन कसोल, लारजी झील सहित पार्वती नदी की विभिन्न जगहों पर तलाश कर रहे हैं। पार्वती घाटी के कसोल में एक स्थान पर पार्वती नदी गहरी झील सी बन जाती है। यहां पर इससे पहले भी कई शव मिल चुके हैं। इस स्थान पर रेस्क्यू टीम लापता की तलाश कर रही है। इसके लिए रेस्क्यू टीम के साथ पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई है। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि हादसे में लापता लोगों की तलाश चल रही है। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। बारिश के चलते पार्वती नदी उफान पर है। इससे लापता लोगों को तलाश करने में दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed