फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The scene will change in a year, Bhuntar will become a transport city: Sundar

एक वर्ष में बदल जाएगा नजारा, ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा भुंतर : सुंदर

Sun, 27 Jul 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 27 Jul 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The scene will change in a year, Bhuntar will become a transport city: Sundar
भुंतर में ब्यास नदी पर बने डबललेन पुल के उदघाटन करते विधायक सुंदर सिंह ठाकुर।-संवाद
विधायक सुंदर ठाकुर ने भुंतर में 5.38 करोड़ से निर्मित डबललेन आरसीसी पुल का किया लोकार्पण
विज्ञापन

मणिकर्ण, गड़सा और कुल्लू के लोगों को मिली राहत, अब नहीं होगा 17 किमी का अतिरिक्त सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर में ब्यास और पार्वती नदी के संगम पर 5 करोड़ 38 लाख रुपये से निर्मित डबललेन आरसीसी पुल का कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने रविवार को लोकार्पण किया।
40.50 मीटर लंबे पुल से हजारों की आबादी लाभान्वित होगी। विधायक ने कहा कि एक वर्ष में इस क्षेत्र का नजारा बदल जाएगा। जिले में भुंतर प्रमुख स्थान है। आने वाले समय में भुंतर को ट्रांसपोर्ट नगर के रूप स्थापित किया जाएगा। यहां ट्रक, जीप, ऑटो यूनियन को स्थान भी उपलब्ध करवाया जाएगा। ब्यास में ड्रेजिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, पुल के निर्माण से लोगों की सालों पुरानी मांग पूरी हो गई है। मणिकर्ण, गड़सा, दियार घाटी और कुल्लू की तरफ आवाजाही करने वालों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। खासकर मणिकर्ण की तरफ जाने वालों को 17 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर बजौरा होकर करना पड़ रहा था। पुल बंद होने से सब्जी मंडी के व्यापारियों और भुंतर शहर के कारोबारियों को नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पुल का निर्माण रिकॉर्ड समय में किया गया है। एसएसबी से हवाई अड्डा भुंतर तक व्यास नदी के तटीकरण के लिए प्रथम चरण में 15 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक पुल स्वीकृत किया है जो पिरड़ी से तलोगी को जोड़ेगा। इससे पहले ढोल-नगाड़ाें के साथ विधायक सुंदर ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। भुंतर पुल पर ही जनसभा का भी आयोजन किया गया। इसमें काफी अधिक संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, नगर परिषद भुंतर की अध्यक्ष रविंद्रा डोगरा मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed