{"_id":"69e8c36c151fdb3733015637","slug":"the-route-from-darcha-to-samdo-is-open-for-all-vehicles-kullu-news-c-89-1-ssml1015-174532-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दारचा से समदो तक सभी वाहनों के लिए खुला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दारचा से समदो तक सभी वाहनों के लिए खुला मार्ग
विज्ञापन
दारचा से समदो तक सभी वाहनों के लिए खुला मार्ग
वाहनों के लिए प्रशासन ने जारी की समयसारिणी
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में दारचा से जांस्कर मार्ग समदो तक सभी वाहनों के लिए खुल गया है। दारचा से 18 किलोमीटर तक वाहन जा सकेंगे। यहां से आगे अभी फोर बाई फोर वाहनों को ही भेजा जा रहा है। बुधवार से दारचा से आगे समदो तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क को बहाल कर दिया गया है। वाहन चालकों को सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की ओर से जारी समयसारिणी का ध्यान रखना होगा। इसके लिए सुबह नौ से लेकर दोपहर दो बजे तक समय निर्धारित किया गया है। दोपह बाद चार बजे तक सभी वाहनों का पुलिस चेक पोस्ट दारचा में वापस लौटना अनिवार्य किया गया है। यह आदेश उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जारी किए हैं। विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि अब पर्यटक दारचा से आगे समदो तक जा सकेंगे। शिंकुला दर्रा होकर फोर बाई फोर वाहन आरपार हो रहे हैं।