{"_id":"644eaca32eec4ac7490b276c","slug":"the-roads-of-manali-will-be-dazzling-in-the-tourist-season-kullu-news-c-19-1-138149-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यटन सीजन में चकाचक होगी मनाली की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यटन सीजन में चकाचक होगी मनाली की सड़कें
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में जल्द पर्यटन सीजन के आगाज होने वाला है। धीरे-धीरे मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। एक सप्ताह में मनाली में 7,000 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मनाली प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सीजन से पहले मनाली की सड़कें चकाचक होगी। खस्ताहाल सड़कों को ठीक किया जा रहा है। कहीं पेवर लगाए जा रहे है तो कहीं सड़क की टारिंग की जा रही है।
गौरतलब है कि मनाली की सड़कों की हालत सही नहीं है। जनवरी महीने में मनाली दौरे पर आए लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सड़कों की हालत को सुधारने के निर्देश दिए थे। अब इस पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इन दिनों हिडिंबा मन्दिर मार्ग में सड़क पर पेवर लगाए जा रहे हैं। लगभग 300 मीटर सड़क पर पहले चरण में पेवर लगेंगे। इससे आगे का कार्य दूसरे चरण में किया जाएगा। मनाली बस स्टैंड से वोल्वो बस स्टैंड तक की सड़क में पेचवर्क का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
इसके अलावा क्लब हाउस से सोलंग सड़क की मरम्मत भी शुरू कर दी गई है जबकि मनाली-कुल्लू वामतट मार्ग में भी करीब चार किलोमीटर सड़क की टारिंग के लिए बजट मंजूर हो गया है। जल्द ही इस सड़क की भी टारिंग शुरू की जाएगी। विभाग के अधिशाषी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि पर्यटन सीजन से पहले मनाली की सड़कें चकाचक कर दी जाएगी। सड़कों को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उधर, एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यटन सीजन के लिए प्रशासन तैयार है। पर्यटकों को कोई असुविधा न हो इसकी तैयारियां की जा रही है।