{"_id":"68d6cdd7a1c8f42f6f0d2f0c","slug":"the-road-will-no-longer-be-closed-due-to-the-installation-of-a-bailey-bridge-in-jachhani-kullu-news-c-89-1-klu1001-157965-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जच्छणी में बैली ब्रिज लगने से अब बंद नहीं रहेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जच्छणी में बैली ब्रिज लगने से अब बंद नहीं रहेगी सड़क
Sat, 27 Sep 2025 06:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:40 PM IST
सार
कुल्लू के जच्छणी में मणिकर्ण घाटी की मुख्य सड़क पर बैली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। दोनों पिलर बन चुके हैं और पुल लगने से 20 पंचायतों को आवागमन में राहत मिलेगी। फिलहाल मलबा और कार्य के कारण सड़क पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विस्तार
बैली ब्रिज का काम शुरू, दोनों पिल्लर बने, 20 पंचायतों के लोगों को मिलेगी सुविधा
मलबा और बैली ब्रिज के काम के चलते शुक्रवार को भी डेढ़ घंटे तक बंद रही सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी की मुख्य सड़क के जच्छणी में बैली ब्रिज का काम शुरू हो गया है। दोनों तरफ पिल्लर बन चुके हैं। अब बैली ब्रिज लगाने का काम चल रहा है।
ऐसे में जल्द ही में यहां बैली ब्रिज लग जाएगा। दशहरा के दौरान 20 पंचायत के लोगों को सड़क बार-बार सड़क अवरुद्ध होने से निजात मिलेगी। गौर रहे कि भुंतर से निकाले गए बैली ब्रिज को जच्छणी में लगाया जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को जच्छणी में मलबा और बैली ब्रिज के कार्य के चलते जाम लगा। करीब डेढ़ घंटे तक लोगाें को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। छरोड़नाला से लेकर भुंतर तक वाहन रेंगते रहे। यातायात सुचारू रूप से चले, इसके लिए पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। वाहनों की संख्या अधिक होने से वाहनाें की रफ्तार धीमी हो रही है। मणिकर्ण घाटी के गुरदयाल, अमित और शिव राम ने कहा कि लोगों को जच्छणी में सड़क अवरुद्ध होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बहरहाल, पार्वती घाटी की जनता को बैली ब्रिज का कार्य पूरा होने का इंतजार है।