{"_id":"68d429222692e6795c01fe60","slug":"the-road-in-aleu-will-be-made-shiny-with-an-expenditure-of-five-crore-rupees-kullu-news-c-89-1-ssml1012-157840-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अलेउ में पांच करोड़ से चकाचक होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अलेउ में पांच करोड़ से चकाचक होगी सड़क
Wed, 24 Sep 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ से सुरक्षा के लिए भी होंगे पुख्ता प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी के समीपवर्ती अलेउ में क्षतिग्रस्त सड़क को पांच करोड़ रुपये से डबललेन करने के साथ बाढ़ से सुरक्षा का भी इंतजाम किया जाएगा।
ब्यास नदी के तट पर लगभग 120 मीटर लंबी और छह फीट से अधिक ऊंची आरसीसी की दीवार लगाई जाएगी। और सड़क को चौड़ा कर ट्रैफिक जाम से निजात दिलाई जाएगी।
गौरतलब है कि कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर अलेउ के समीप पूरी सड़क भूस्खलन के साथ बह गई है। हालांकि यातायात के लिए अस्थायी तौर पर इस सड़क को खोल दिया गया है लेकिन सिंगललेन सड़क होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। सड़क को स्थायी तौर पर सड़क को पक्का करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्राक्कलन तैयार कर लिया है। डिजास्टर लिटिगेशन फंड के तहत पहले ही बाढ़ नियंत्रण के लिए इस क्षेत्र में लगभग तीन करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। अब एनएचएआई ने लगभग दो करोड़ रुपये की राशि सड़क बनाने के लिए जारी की है। दोनों बजट को मिलाकर बैली ब्रिज से अलेउ तक की सड़क को पक्का करने के लिए कार्य किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आकाश सूद ने बताया कि सड़क को अब नए सिरे से बनाया जाएगा। पांच करोड़ से सड़क के नीचे ब्यास के तट पर आरसीसी की दीवार लगाई जाएगी। इसके बाद क्रेटवाल और डंगे लगाकर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इससे आम लोगों के साथ मनाली सैर सपाटे को आने वाले पर्यटकों को राहत मिलेगी।
--