फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The risk of floods will be reduced during rains from Gushaini to Banjar

Kullu News: गुशैणी से बंजार तक बरसात में कम होगा बाढ़ का खतरा

Mon, 02 Jun 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 02 Jun 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
The risk of floods will be reduced during rains from Gushaini to Banjar
संवेदनशील स्थानों पर किया जाएगा बाढ़ सुरक्षा का काम
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने शुरू किया काम, करोड़ों होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय बंजार में गुशैणी से बंजार तक अब बरसात के दौरान बाढ़ का खतरा कम होगा। तीर्थन नदी के संवेदनशील स्थानों पर जल शक्ति विभाग बाढ़ सुरक्षा का कार्य करेगा। बाकायदा, एक-दो जगह पर काम भी शुरू कर दिया गया है। अन्य जगह भी जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

बाढ़ सुरक्षा के कार्य पर करोड़ों की राशि खर्च की जाएगी। बंजार के निकट तीर्थन खड्ड पर 1.90 करोड़ रुपये से बाढ़ सुरक्षा कार्य किया जाना है। साथ ही गुशैणी में भी बाढ़ सुरक्षा का कार्य होगा। यहां भी धनराशि खर्च की जाएगी। गौर रहे कि वर्ष 2023 की आपदा के दौरान तीर्थन नदी में भी भयंकर बाढ़ आई थी। गुशैणी, सब्जी मंडी बंजार सहित अन्य जगह पर नुकसान हुआ था। हालांकि, कुल्लू और मनाली विधानसभा में ब्यास नदी पर तटीकरण कार्य पहले ही शुरू हो चुके थे। आने वाले दो महीनों के बाद बरसात भी शुरू होगी। ऐसे में बरसात से पूर्व बाढ़ नियंत्रण कार्य पूरा करना जल शक्ति विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। बहरहाल, बाढ़ सुरक्षा कार्य से लोगों को फायदा मिलेगा। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोहित कुमार ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण का कार्य एक-दो स्थानों पर शुरू कर दिया गया है। बाढ़ नियंत्रण कार्य बरसात में बाढ़ का खतरा कम होगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed