{"_id":"6894dda1a253cf9c320c08b9","slug":"the-rally-in-sainj-gave-the-message-of-staying-away-from-drugs-kullu-news-c-89-1-ssml1012-154104-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैंज में रैली से दिया नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैंज में रैली से दिया नशे से दूर रहने का संदेश
Thu, 07 Aug 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज सैंज की राष्ट्रीय सेवा योजना और रेड रिबन इकाई ने किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। डिग्री कॉलेज सैंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रेड रिबन इकाई ने वीरवार को नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली।
रैली का उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के विरुद्ध जागरूकता फैलाना और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराना था। रैली का शुभारंभ कॉलेज परिसर में प्राचार्य डॉ. सुजाता ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाना न केवल एक सामाजिक दायित्व है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक आवश्यक कदम है।
रैली में एनएसएस एवं रेड रिबन के लगभग 51 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में ..नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशे से दूरी, जीवन में पूरी खुशहाली जैसे नारे लिखे पोस्टर और बैनर लेकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिश। रैली सैंज के मुख्य बाजार और बस स्टैंड से होते हुए निकली। सैंज वासियों के साथ राहगीरों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में संदेश दिया गया। इस मौके पर प्रो. सुरेश कुमार, डॉ. शशि शर्मा और प्रो. होशियार भी उपस्थित थे।
--