{"_id":"60b512c48ebc3e00b0308218","slug":"the-rain-fell-with-the-storm-stones-fell-on-roads-kullu-news-sml372040112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ के साथ हुई बारिश, सड़कों पर गिरे पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ के साथ हुई बारिश, सड़कों पर गिरे पत्थर
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और जमकर बारिश हुई। तेज गरज और अंधड़ के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर भूस्खलन व पत्थर भी गिरते रहे। खासकर वामतट होकर गुजरने वाले भुंतर-रामशिला फोरलेन पर पहाड़ी का मलबा गिरता रहा।
कुल्लू-मनाली के साथ लगवैली व पार्वती घाटी को जोड़ने वाली सड़कों पर पत्थर गिरते रहे। ऐसे में जिले की सड़कों पर सफर करना जोखिम भरा हो गया था। इसके अलावा सेब के बगीचों में किया छिड़काव खराब हो गया है। इससे खेतीबाड़ी प्रभावित हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जिले में दो जून तक येलो अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने भी लोगों को हिदायत दी है कि वह मौसम को भांपकर संवेदनशील इलाकों की ओर जाएं। जिले में इन दिनों किसान लहसुन निकालने के साथ जौ व गेहूं की कटाई कर रहे हैं। बागवान सेब के बगीचों में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे हैं। मनोहर लाल, कुब्जा देवी, अमर सिंह, सोहन लाल, मोहर सिंह, प्रकाश चंद, निका राम तथा संतोष कुमार ने कहा कि बारिश की वजह से खेतीबाड़ी का काम प्रभावित हो रहा है। किसान लहसुन की फसल को निकाल रहे हैं। बागवान शेर सिंह, लाल सिंह तथा जगदीश ने कहा कि भले ही बारिश सेब की सफल के लिए लाभदायक है। लेकिन बारिश से सेब के बगीचों स्प्रे नहीं हो रही है। जिन बागवानों ने स्प्रे की है, वह बारिश से खराब हो रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि मौसम को देखते हुए लोग रात के समय आवाजाही न करें। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर भूस्खलन व पत्थर गिरने से हादसा हो सकता है।