फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The problem of traffic jam on Bhuntar-Manikaran road is not stopping.

Kullu News: भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर नहीं थम रही जाम की समस्या

Thu, 04 Dec 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Dec 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
The problem of traffic jam on Bhuntar-Manikaran road is not stopping.
जरी से लेकर जां तक एक किमी के दायरे में लगा जाम
विज्ञापन

पर्यटकों के साथ आम लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण की राह अभी तक पर्यटकों के लिए आसान नहीं हो पाई है। मार्ग में सफर करने वाले पर्यटक और आम जनता कई घंटों तक जाम में फंस रहे हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
भुंतर-मणिकर्ण मार्ग में खासकर जरी से लेकर जां तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क की हालत कुछ ऐसी बनी हुई है जिसमें वाहनों को पास देने के लिए उचित स्थान नहीं हैं। इस कारण जाम की स्थिति पैदा हो रही है। पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी जाम में फंस रहे हैं। वीरवार को भी जरी से लेकर जां तक क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही और लोग फंसे रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आपदा के समय सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। सड़क की हालत अभी तक नहीं सुधारी गई है। अब विंटर सीजन शुरू हो गया है। पर्यटकों की आवाजाही क्षेत्र में बढ़ने लगी है। इस कारण सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। यह जाम का कारण बन रहा है। स्थिति अब नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से भी यातायात सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वाहनों का बढ़ता दबाव स्थिति खराब कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों लगने वाले जाम के कारण घाटी आने वाले पर्यटकों का पूरा मजा किरकिरा हो रहा है। जाम में फंसने के कारण पर्यटक परेशान होकर निराश हो रहे हैं। हालांकि घाटी में पहुंचने के बाद वे यहां की सुंदरता का भरपूर आनंद ले रहे हैं लेकिन उनका घाटी पहुंचने और यहां से वापस जाने का सफर परेशानी भरा बनता जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार अगर समय रहते सड़क की हालत नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में जब पर्यटक वाहनों की संख्या में और इजाफा होगा तो मुसीबत बढ़ सकती है। ऐसे में प्रशासन को लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सड़क का सुधार समय रहते करना चाहिए क्योंकि कई स्थानों में यह सड़क सिंगल वाहन चलाने लायक भी नहीं बच पाई है। इसके लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed