फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The principal broke the hunger strike by giving him juice.

Kullu News: प्राचार्य ने जूस पिलाकर तुड़वाई भूख हड़ताल

Sat, 03 Aug 2024 04:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:00 PM IST
विज्ञापन
The principal broke the hunger strike by giving him juice.
कुल्लू कॉलेज में एबीवीपी के कार्यकर्ता मांगों को लेकर कर रहे थे भूख हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कुल्लू इकाई की चार दिनों से चली भूख हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गर्ई है। कुल्लू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर हड़ताल तुड़वाई। चार दिन से कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर थे। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि महाविद्यालय में रखी गई ईवीएम को हटाया जाए।

माइग्रेशन प्रक्रिया को सुधारने के साथ दाखिले की उचित व्यवस्था की जाए। कॉलेज में छात्रों के लिए सीटें बढ़ाई जाएं। साथ ही भवन निर्माण के कार्य में तेजी लाने की मांग की जा रही थी। प्राचार्य ने शनिवार सुबह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद मांगों को मानते हुए उन्हें भूख हड़ताल तोड़ने के लिए कहा। प्राचार्य ने स्वयं छात्र कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर हड़ताल तुड़वाई। एबीवीपी के जिला संयोजक ऋभव ठाकुर और सारांश ने कहा कि प्राचार्य ने एक सप्ताह के भीतर छात्र हित की मांगों को मानने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed