फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The President's visit taught a lesson in discipline.

Kullu News: राष्ट्रपति दौरे ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Fri, 09 Oct 2026 05:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:16 AM IST
विज्ञापन
The President's visit taught a lesson in discipline.
मनाली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली दौरे ने पर्यटन नगरी को अनुशासन का एक नया पाठ पढ़ाया है। राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों के दौरान पिछले करीब एक सप्ताह में मनाली की बदली तस्वीर ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों का ध्यान खींचा। मालरोड पर बेहतर व्यवस्था, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन ने हर किसी को प्रभावित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के दौरे के चलते शहर में यातायात व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित किया गया। जगह-जगह पुलिस जवान तैनात रहे और वाहनों को नियंत्रित तरीके से आगे भेजा गया। इसका असर यह रहा कि पर्यटन सीजन में अक्सर जाम से जूझने वाले मनाली में कई जगह यातायात सुचारु दिखा। खास बात यह रही कि ओवरटेक करने वाले वाहन चालक भी एक कतार में वाहन चलाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह यातायात नियमों का पालन हो तो मनाली को जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।
विज्ञापन

मालरोड पर भी राष्ट्रपति के दौरे से पहले विशेष सफाई और व्यवस्था की गई। दुकानों के बाहर फैला सामान व्यवस्थित किया गया और सड़कें साफ नजर आईं। बदली व्यवस्था को देखकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई। लोगों ने सवाल उठाया कि जब कुछ दिन के लिए मनाली को इतना साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाया जा सकता है तो ऐसी व्यवस्था हमेशा क्यों नहीं रह सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रा पधान ने कहा कि राष्ट्रपति के मनाली आगमन की तैयारियों के दौरान नगर परिषद की एक छोटी-सी अपील पर मालरोड के सभी व्यापारियों ने जिस तरह सहयोग किया और दुकानों का सामान शटर के अंदर व्यवस्थित किया, वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि इस सकारात्मक बदलाव को कुछ दिनों तक सीमित रखने के बजाय इसे हमेशा के लिए अपनी आदत और व्यवस्था का हिस्सा बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मालरोड मनाली आने वाले हर पर्यटक के लिए स्वच्छता, सुंदरता और अनुशासन की मिसाल बनना चाहिए। इसके लिए प्रशासन, नगर परिषद, व्यापारियों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि मनाली को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि मनाली को ऐसा शहर बनाएं, जहां हर आने वाला पर्यटक खुद को स्वागत योग्य महसूस करे।

राष्ट्रपति का दौरा भले ही संपन्न हो गया है, लेकिन इस दौरान मनाली में दिखी अनुशासित व्यवस्था ने एक सवाल जरूर छोड़ दिया है, क्या हम इस व्यवस्था को राष्ट्रपति दौरे तक ही सीमित रखेंगे या इसे मनाली की स्थायी पहचान बनाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed