{"_id":"6ac7d7ebe165d3fbeb075755","slug":"stray-animals-posing-a-threat-to-childrens-safety-kullu-news-c-89-1-ssml1012-188820-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बने लावारिस पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बने लावारिस पशु
विज्ञापन
भुंतर के वार्ड चार में लावारिस पशुओं के झुंड से होकर गुजरते स्कूली बच्चे। संवाद
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर के वार्ड नंबर चार में लावारिस पशुओं की समस्या गंभीर होती जा रही है। सुबह और शाम पशुओं के झुंड मुख्य रास्तों और गलियों में डेरा जमाए रहते हैं। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि यदि जल्द इन पशुओं को हटाया नहीं गया तो कभी भी हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासियों राकेश, राजू, पंकज, मोहित, अमित, राजेश और मोहन ने बताया कि सुबह स्कूल जाने के समय छोटे बच्चे इन पशुओं के बीच से होकर गुजरने के लिए मजबूर हैं। कई बार पशु आपस में लड़ने लगते हैं या अचानक लोगों की ओर दौड़ पड़ते हैं। इससे बच्चे डरकर रास्ता बदलने को मजबूर हो जाते हैं। बुजुर्गों और कामकाजी लोगों के लिए भी इन रास्तों से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। लोगों का कहना है कि वे कई बार समस्या से नगर पंचायत और प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
नगर पंचायत भुंतर की अध्यक्ष सोनी शर्मा ने कहा कि वार्ड चार में लावारिस पशुओं की समस्या नगर पंचायत के ध्यान में है। स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जल्द लावारिस पशुओं को पकड़कर नजदीकी गोशालाओं में भेजने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य समस्या का स्थायी समाधान करना है।