फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The President and Vice President of Nagar Panchayat Bhuntar took oath.

Kullu News: नगर पंचायत भुंतर की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली शपथ

Tue, 28 Jul 2026 03:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
The President and Vice President of Nagar Panchayat Bhuntar took oath.
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। एसडीएम कुल्लू का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे मनाली के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने अध्यक्ष सोनी शर्मा और उपाध्यक्ष मीना ठाकुर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सोनी शर्मा ने औपचारिक रूप से नगर पंचायत भुंतर के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने उपस्थित जनता और पार्षदों का आभार व्यक्त किया। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष सोनी शर्मा और उपाध्यक्ष मीना ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता भुंतर शहर का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने दावा किया कि वे शहर की स्वच्छता, बुनियादी ढांचे में सुधार और जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिकारी, विभिन्न वार्डों के पार्षद, स्थानीय गण्यमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed