{"_id":"6abb97acb125e3219e058601","slug":"kullu-literature-dialogue-to-be-held-at-devsadan-on-the-2nd-kullu-news-c-89-1-ssml1012-188002-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवसदन में दो को होगा कुल्लू साहित्य-संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवसदन में दो को होगा कुल्लू साहित्य-संवाद
विज्ञापन
गणेश गनी की काव्य-यात्रा पर होगी परिचर्चा, अग्निशेखर को दिया जाएगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू और गुरुकुल बहुमुखी शिक्षा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में दूसरा कुल्लू साहित्य-संवाद दो अक्तूबर को देवसदन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम तीन सत्रों में होगा। पहले सत्र में कवि गणेश गनी की काव्य-यात्रा पर परिचर्चा होगी और उनके काव्य संग्रह ‘ढालपुर में चिनार’ का लोकार्पण किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध कवि अग्निशेखर कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे, जबकि लेखक गंगा राम राजी और उपन्यासकार निरंजन देव शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। दूसरे सत्र में गुरुकुल सम्मान-2026 प्रदान किए जाएंगे। अग्निशेखर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और निरंजन देव शर्मा को उपन्यास ‘बाजार’ के लिए सम्मानित किया जाएगा।
आनंद कुमार राय को कविता समीक्षा, डॉ. अजीत प्रियदर्शी को आलोचना, वल्लभ को काव्य संग्रह ‘पोतराज’, पवन चौहान को बाल कथाओं, डॉ. उरसेम लता को साहित्य एवं शिक्षा, डॉ. सूरत ठाकुर को लोकसंस्कृति लेखन, इशिता आर गिरीश को कहानी लेखन और विजय विशाल को साहित्यिक आलोचना के लिए सम्मान मिलेगा। इसके अलावा डॉ. पान सिंह को कविता, डॉ. कल्याण सिंह को स्वास्थ्य सेवाओं एवं जागरूकता, संजू पॉल को चित्रकला और गंगा राम राजी को ऐतिहासिक उपन्यासों के लिए सम्मानित किया जाएगा। तीसरे सत्र में कवि सम्मेलन और युवा कवियों की गोष्ठी होगी। संवाद