फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The post of SDM is vacant in Banjar since two months

Kullu News: बंजार में दो महीने से एसडीएम का पद खाली

Thu, 19 Jun 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 19 Jun 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
The post of SDM is vacant in Banjar since two months
प्रशासनिक सहित लोगों के कई काम प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में पिछले दो महीने से एसडीएम का पद खाली है। एसडीएम का पद खाली होने से प्रशासनिक सहित लोगों के कई काम प्रभावित हो रहे हैं।
खासकर बंजार में न तो नए लाइसेंस बन रहे हैं और न ही पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण हो रहा है। इसके साथ ही वाहनों का पंजीकरण भी नहीं हो रहा है। बंजार निवासी उदय कुमार, संजय और चमन लाल ने कहा कि उपमंडल में करीब तीन दर्जन से अधिक पंचायतों के लोग हैं। लोगों मुख्य रूप से बंजार में सामान की खरीदारी और प्रशासनिक कामों के लिए आते हैं। इसलिए बंजार में जल्द एसडीएम का पद भरा जाए, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। राजनीतिक गलियारों में भी इसको लेकर कई तरह की चर्चाओं का माहौल है।
विज्ञापन

बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सरकार को जनता की समस्याएं नजर नहीं आ रही हैं। एसडीएम के आदेश होने के बावजूद यहां एसडीएम की नियुक्ति सरकार की मंशा पर कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed