{"_id":"659843568c393362160e9fdb","slug":"the-play-seth-and-the-fool-captivated-the-audience-kullu-news-c-89-1-ssml1015-14305-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सेठ और मूर्ख नाटक ने बांधे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सेठ और मूर्ख नाटक ने बांधे दर्शक
Fri, 05 Jan 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शांशा में मेधावी छात्र को सम्मानित करती मुख्यातिथि। -संवाद
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शांशा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में क्लस्टर स्कूल कीर्तिंग के बच्चों ने सेठ और मूर्ख नाटक की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। शुक्रवार को आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य वीना देवी ने की।
क्लस्टर स्कूल कीर्तिंग और केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला शांशा के बच्चों ने कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। लाहौली लोकनृत्य के साथ नेपाली, लद्दाखी, पहाड़ी नाटी, गढ़वाली, गिद्दा आदि पेश किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। 11वीं कक्षा की सानिया को उत्कृष्ट छात्रा का खिताब दिया गया।
शैक्षणिक गतिविधियों मेें मेनिका, ऋषभ, नितिन, रेणुका, प्रांजल, केशव शपा, सानिया, निहारिका, प्रियांशी, मनीषा, यशपाल, चेतन शर्मा, अभिषेक को सम्मानित किया गया। खेल एवं अन्य गतिविधियों में आस्था, नितिन, कौशल्या, विज्ञान प्रश्नोत्तरी में दिव्या और मोनिका को सम्मान मिला। इस मौके पर रानिका पंचायत की प्रधान मान दासी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
...
समरेश सिंह बने ओवरआल सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
शांशा स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में क्लस्टर स्कूल कीर्तिंग के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। विद्यालय के समरेश सिंह को ओवरआल सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया। विद्यार्थियों शिवांश, अतुल, समरेश सिंह, सारिका, आस्था, ऋषिक, भ्रूवांश, सुजल को पुरस्कार से नवाजा गया। इस पाठशाला की इशिता, आर्यन और रोनित को भी सम्मान मिला।
000