{"_id":"684c55b5b2fee11d20070586","slug":"the-person-sent-fake-receipts-to-dispose-of-the-challan-kullu-news-c-89-1-ssml1012-149849-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चालान डिस्पोज करने के लिए व्यक्ति ने भेजी जाली रसीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चालान डिस्पोज करने के लिए व्यक्ति ने भेजी जाली रसीदें
Fri, 13 Jun 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
असल रसीद बुक से नहीं तीनों रसीदों का मिलान
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। पुलिस थाना भुंतर में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार पुलिस को एक व्यक्ति की ओर से चालान की कुछ रसीदें डिस्पोज (नष्ट) करने के लिए व्हाट्सएप से भेजी गई थीं।
जब यातायात पुलिस इन रसीदों को ई-चालान की साइट से डिस्पोज कर रही थी तो इसमें तीन रसीदें डिस्पोज नहीं हो रही थीं। खोखन के लिए व्यक्ति की ओर से डिस्पोज के लिए व्हाट्सएप से भेजीं इन रसीदों का मिलान जब यातायात पुलिस ने असल रसीद बुक से किया तो मिलान नहीं हुआ। रसीदों में अंकित राशि, दिनांक और वाहन नंबर का भी मिलान नहीं हुआ। पुलिस अब इन जाली रसीदों की जांच कर रही है। पुलिस उप अधीक्षक कुल्लू राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस बीएनएस की धारा 318(4), 338,336 (3) के तहत मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। संवाद
--