फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The people of Lahaul rejoice atop the water tank...

Kullu News: पाणी री टंकी ओ... पर झूमे लाहौलवासी

Mon, 17 Aug 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The people of Lahaul rejoice atop the water tank...
केलांग में जनजातीय उत्सव 2026 की अतिंम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कुमार साहिल।-संवाद
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। तीन दिवसीय राज्यस्तरीय जनजातीय उत्सव केलांग की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल और इशांत भारद्वाज ने सुरों का जलवा बिखेरा। दोनों कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से दर्शक झूम उठे। इशांत ने पाणी री टंकी ओ भाईरामा से कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद नीलिमा नीलिमा, रोहड़ू जाना मेरी अम्मिए सहित लाल चिड़िए ओ लाल चिड़िए तथा बाई साहब जी केलांग सेला गाकर सबको खूब नचाया।
विज्ञापन

कुमार साहिल ने पंजाबी गीत गाकर शुरुआत की। उन्होंने ये देश है वीर जवानों का.. गीत गाकर स्वतंत्रता दिवस पर सबको भक्ति का संदेश दिया। इसके बाद तारे गिन गिन याद तेरी, सीटी बजाए नखरे दिखाए, सावन में लग गई आग आदि गीत गाए। उधर, एसी भारद्वाज ने जय गणेश देवा गाकर शुरुआत की। इसके बाद कांची रे कांची, देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए गीत से खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

रवि नेहमा ने लद्दाखी गीत छोदंग ले तमगा ले गाया तो दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। समापन संध्या का विशेष आकर्षण इंडियन आइडल फेम गायिका नेहा दीक्षित रहीं। नेहा दीक्षित ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरन भड़ाना ने उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों और संस्थाओं का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed