फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The path of good governance will become stronger in the cold weather.

Kullu News: सर्द फिजाओं में और मजबूत होगी सुशासन की राह

Mon, 17 Nov 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 17 Nov 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
The path of good governance will become stronger in the cold weather.
लाहौल में फाइव जी विद डीसी कार्यक्रम शुभारंभ के दौरान पहुंची  उपायुक्त किरण भड़ाना का स्वागत कर
लोगों से सीधा संवाद बनाने के लिए उपायुक्त ने शुरू किया जोमदे फाइव जी विद डीसी
विज्ञापन

यूरनाथ पंचायत से शुरू हुआ कार्यक्रम, सर्दियों में भी जनता से जुड़ा रहेगा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान दो साल की बच्ची को घर छोड़कर लगातार फील्ड में मोर्चा संभालने वाली लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
प्रशासनिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच भरोसे की नई मिसाल कायम करने वाली डीसी अब एक और प्रेरणादायक कदम उठाने जा रही हैं।

घाटी में कठोर सर्दियां दस्तक देने लगी हैं। बर्फबारी के बाद कई इलाकों में आवाजाही मुश्किल हो जाती है। सरकारी कामकाज भी सीमित दायरे में सिमट जाता है लेकिन इस बार सर्दियों में भी प्रशासन ने जनता से नजदीकी बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसी सोच के साथ उपायुक्त ने प्रशासन की मदद से सोमवार को पंचायत स्तर पर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने की पहल जोमदे फाइव जी विद डीसी शुरू की है।
विज्ञापन

जोमदे फाइव जी विद डीसी न सिर्फ एक प्रशासनिक कार्यक्रम है, बल्कि सुशासन की नई सोच है जो बताती है कि यदि नीयत साफ हो और नेतृत्व संवेदनशील तो कठिन भौगोलिक परिस्थितियां भी विकास की राह में बाधा नहीं बनती। यह फाइव जी संचार तकनीक नहीं बल्कि सुशासन का नया सामाजिक मॉडल है। इसके पांच स्तंभ गोजी (गेट टुगेदर) गांव, गप्पा (संवाद) और गुड गवर्नेंस हैं। कार्यक्रम के तहत डीसी सहित प्रशासन के अधिकारी खुद पंचायत स्तर पर पहुंच रहे हैं। पंचायत स्तर पर बैठकों में भाग लेकर, स्थानीय संस्थाओं की बात सुन रहे हैं। विशेष रूप से एकल नारी, बुजुर्गों और दूरदराज के ग्रामीणों की समस्याओं पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला ऐसा कार्यक्रम है जो कठोर सर्दियों में भी जनता-प्रशासन के बीच की दूरी को कम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केलांग वार्ड जिला सदस्य कुंगा बौद्ध कहते हैं कि संवेदनशील नेतृत्व, फील्ड में लगातार सक्रियता और जनता के प्रति समर्पण के कारण उपायुक्त किरण भड़ाना की छवि एक बेहतरीन प्रशासनिक अधिकारी की बन चुकी है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed