फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The pair of Devansh and Shubh emerged as winners in badminton.

Kullu News: बैडमिंटन में देवांश और शुभ की जोड़ी बनी विजेता

Sun, 26 Jul 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The pair of Devansh and Shubh emerged as winners in badminton.
कुल्लू में तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंटके समापन अवसर पर ​विजेता खिलाडी का पुस्कृत करते हुए।-स
कुल्लू। जिला कुल्लू बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का रविवार को बैडमिंटन हॉल में समापन हुआ। समापन समारोह में समाजसेवी टहल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंडर-11 लड़कों के फाइनल में विश्वम ने देवर्ष को हराया। अंडर-11 लड़कियों के फाइनल में आइना कुमारी ने सायंशा को मात देकर खिताब अपने नाम किया है। अंडर-13 लड़कों के वर्ग में विहान ने आशू को हराया, जबकि लड़कियों के वर्ग में दीपाली विजेता रहीं। लड़कियों के युगल वर्ग में आइना और शुभांगी की जोड़ी ने रिद्धिमा और कश्वी और अंडर-15 लड़कों के एकल वर्ग में शुभ ने विहान को हराया।
विज्ञापन


युगल वर्ग में देवांश और शुभ की जोड़ी ने अर्श और विहान को हराकर खिताब जीता। अंडर-17 लड़कियों के एकल वर्ग में दीपाली ने तेजल और युगल वर्ग में तेजल और दीपाली की जोड़ी ने अदिति और संस्कृति को शिकस्त दी। एसोसिएशन के पदाधिकारी हेत राम ने बताया कि अंडर-11 से अंडर-19 वर्ग तक चयनित सभी विजेता खिलाड़ियों को अगस्त में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय ठाकुर, जिला कुल्लू बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महासचिव जितेंद्र ठाकुर तथा कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed