{"_id":"683b3da70db027539906a281","slug":"the-mla-heard-the-problems-at-the-religious-place-gue-kullu-news-c-89-1-klu1002-148796-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विधायक ने धार्मिक स्थल ग्यू में सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विधायक ने धार्मिक स्थल ग्यू में सुनीं समस्याएं
Sat, 31 May 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 31 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य : अनुराधा
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने स्पीति प्रवास के दौरान शनिवार को विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल ग्यू पहुंचकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान गियू ग्रामवासियों ने उनके समक्ष कई मांगें रखीं। इस पर विधायक ने मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। विधायक अनुराधा राणा ने ग्यू गोंपा के लिए ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने लरी, हुरलिंग और समदो में भी जनसमस्याएं सुनीं। क्षेत्र के लोगों ने विधायक के समक्ष सामूहिक तथा व्यक्तिगत समस्याएं रखीं। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता देना उनका नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया। बाकी समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। विधायक ने दौरे के दौरान अश्व प्रजनन केंद्र लरी का निरीक्षण भी किया। इससे पहले लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ताबो में पूर्व मंत्री फुंचोग राय की अगुवाई में ताबो, लरी और पोह के नंबरदारों और ग्रामीणों ने शमजोन में सब-तहसील खोलने के लिए विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन
विधायक ने जिला को स्वच्छ, सुंदर व साफ सुथरा जिला बनाए रखने के दृष्टिगत समदो में पर्यटकों को अपनी-अपनी गाड़ियों में रखने के लिए गारबेज बैग वितरित किए। जिला यूथ अध्यक्ष केसंग, दोरजे छेरिंग, छेवांग, रपतन बौद्ध और अंशुल मौजूद रहे।
--