फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The minister inspected the arrangements in AYUSH hospitals

Kullu News: मंत्री ने आयुष अस्पतालों में जांची व्यवस्थाएं

Sun, 17 Aug 2025 04:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 17 Aug 2025 04:34 AM IST
विज्ञापन
The minister inspected the arrangements in AYUSH hospitals
कुल्लू में जिला आयुष अस्पताल के निरिक्षण के पहुंचें आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि परामर्शी
कुल्लू और कटराईं अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

भवनों के निर्माण के लिए बजट मुहैया करवाने का आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/पतलीकूहल। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने जिला आयुष अस्पताल कुल्लू और कटराईं का निरीक्षण किया। मंत्री ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित आयुष अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच की और मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।
अस्पताल प्रबंधन ने मंत्री का स्वागत किया और अस्पताल की व्यवस्था, कार्यप्रणाली और स्टाफ की कमी से अवगत करवाया। इसके अलावा अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने की मांग भी रखी गई। वहीं, इससे पूर्व मंत्री ने कटराईं स्थित राजकीय खंड आयुष अस्पताल का दौरा किया। मंत्री ने विधायक भुवनेश्वर गौड के साथ मिलकर कुछ देर रुककर आयुष विभाग के पुराने और महत्वपूर्ण आयुष अस्पताल का हाल जाना।
विज्ञापन

अस्पताल के निर्माणाधीन भवन के अवलोकन पश्चात विधायक भुवनेश्वर ने आयुष मंत्री से निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए बजट जारी करने की मांग की। आयुष मंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया कि उन्होंने सारी स्थिति को देख लिया है तथा सरकार की ओर से प्रमुखता के आधार पर अस्पताल के निर्माणाधीन भवन के शेष कार्य को पूरा करने के लिए धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं, मंत्री ने कुल्लू-मंडी की सीमा पर स्थित बजौरा में निर्माणाधीन आयुष अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिला आयुष अधिकारी डॉ. सोनिया, डॉ. नताशा, डॉ. सुरेश, डॉ. मनीष सूद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अस्पताल में भर्ती मरीजों से किया किनारा
जिला आयुष अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे आयुष मंत्री ने उपचार के लिए भर्ती मरीजों से किनारा किया। मंत्री उस वार्ड में पहुंचे, जहां मरीज भर्ती थे, लेकिन उन्होंने मरीजों का हाल जानना उचित नहीं समझा। मंत्री वार्ड के दरवाजे से ही वापस लौट गए। इससे मरीजों और तीमारदारों को मायूस होना पड़ा। तीमारदार सौरव, भीमा देवी, अंशुल, मनोज, द्रोपती देवी ने कहा कि मंत्री वार्ड में आए, लेकिन मरीजों की हाल-चाल पूछे बिना ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed