{"_id":"67e6cfb34df06b57690957ad","slug":"the-matter-of-dohlunala-pole-plaza-echoed-in-the-house-kullu-news-c-89-1-klu1002-144266-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सदन में गूंजा डोहलूनाला पोल प्लाजा का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सदन में गूंजा डोहलूनाला पोल प्लाजा का मामला
Fri, 28 Mar 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने की हाईवे तीन को सुधारने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने विधानसभा में कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे तीन पर डोहलूनाला टोल प्लाजा को दोबारा शुरू करने का विरोध किया है।
उन्होंने सदन में मामला उठाते हुए कहा कि जब तक हाईवे पूरी तरह से डबल लेन और चकाचक नहीं हो जाता, तब तक इस टोल प्लाजा को चालू नहीं किया जाना चाहिए। विधायक गौड़ ने कहा कि 2023 में ब्यास नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण हाईवे का दायां तट मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। अभी तक सड़क की मरम्मत अधूरी है, 14 मील, क्लाथ और 17 मील जैसी जगहों पर सड़क सिंगल लेन ही बनी है, जिससे लगातार जाम लगने की समस्या बनी हुई है। स्थानीय वाहन चालक और सैलानी परेशान हैं, फिर भी टोल प्लाजा को दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही हैं।
विधानसभा में इस मुद्दे पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी सहमति जताते हुए कहा कि वह इस मसले को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पूरी तरह से सुधर नहीं जाता, तब तक डोहलूनाला में टोल प्लाजा बंद ही रहेगा।
--