फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The mask dance captivated the mind, Childu was served to the guests.

Kullu News: मुखौटा नृत्य से मोहा मन, मेहमानों को परोसे चिलडू

Fri, 13 Feb 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 13 Feb 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
The mask dance captivated the mind, Childu was served to the guests.
बंजार घाटी के गांव ग़रुली फागली उत्सव के दौरान मुखौटा पहनकर नृत्य करते ग्रामीण।-संवाद
बंजार के तिंदर गांव में फाल्गुन संक्रांति पर रही फागली उत्सव की धूम
विज्ञापन

बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने किया प्राचीन परंपराओं का निर्वहन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार के तिंदर गांव में फाल्गुन संक्रांति पर भगवान विष्णु नारायण को समर्पित प्राचीन मुखौटा उत्सव (फागली) धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान देवता की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक मुखौटा नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए।
गौर रहे कि तीर्थन घाटी में मुखौटा उत्सव फागली की धूम है। दूरदराज क्षेत्रों के हर गांव में यह पर्व तीन दिन तक मनाया जाता है। तिंदर गांव में मनाए गए उत्सव के दौरान अतिथियों को पारंपरिक व्यंजन चिलडू परोसे गए। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया। स्थानीय लोगों का मानना है कि फागली उत्सव से गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। यह पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करता है।

लिहाजा, घाटी में इस उत्सव के दौरान परंपरागत संस्कृति के दर्शन हुए और लोगों ने पुरातन संस्कृति की झलक पेश की। जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव टीसी महंत ने कहा कि फागली उत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, लोक संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। हर वर्ष श्रद्धा के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व बंजार और तीर्थन घाटी की पहचान को और सशक्त बनाता है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed