फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The items displayed on the sidewalk were confiscated, and the nagarpalika workers also took away the hawkers

Kullu News: फुटपाथ पर सजाया सामान जब्त, रेहड़ी-फड़ी भी ले गए नप कर्मी

Fri, 02 May 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 02 May 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
The items displayed on the sidewalk were confiscated, and the nagarpalika workers also took away the hawkers
मनाली में सड़क किनारे लगाए गए अवैध रूप होर्डिग को हटाते नप के कर्मी।-संवाद
नगर परिषद ने पर्यटन नगरी में सड़क के किनारे दुकान सजाने वालों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

25 से अधिक रेहड़ी-फड़ी और दुकानों पर कार्रवाई, सख्ती से दुकानदारों में मचा हड़कंप
नप ने नोटिस जारी कर खुद कब्जे हटाने, दुकान के बाहर सामान न रखने के दिए थे निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में दुकानों के आगे फुटपाथ और सड़क किनारे दुकानदारी चलाने वालों की अब खैर नहीं। नगर परिषद की अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम अभी जारी है।
गत वीरवार शाम को नगर परिषद ने शहर में सड़क के किनारे अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर कार्रवाई की। दुकान के आगे फुटपाथ पर सामान सजाने वालों पर भी शिकंजा कसा। कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। रेहड़ी-फड़ी भी नगर परिषद के कर्मचारी अपने साथ ले गए। नगर परिषद ने लगभग 25 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस मुहिम से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नगर परिषद मनाली ने कब्जाधारियों से सहयोग कर उन्हें अपना सामान दुकान के अंदर लगाने का आग्रह किया था। नगर परिषद ने सभी दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए थे। इसमें साफ कहा था कि वे अपने कब्जे खुद हटा दें। दुकानदारों ने इस पर गौर नहीं किया। पिछले सप्ताह शुक्रवार को मनु मार्किट में अवैध कब्जे हटाए गए थे। इसके बाद मालरोड में अवैध रूप से सामान बेचने वालों को खड़ेदा गया। अब वीरवार को नगर परिषद ने फिर कार्रवाई की। नगर परिषद ने प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर मॉडल टाउन में दुकानों के अवैध कब्जों को हटाया। आईबैक्स चौक से सिविल अस्पताल तक सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान चलाने वालों पर भी कार्रवाई की। नगर परिषद अध्यक्ष मनोज लारजे, कार्यकारी अधिकारी करूं भरमौरिया की अगुवाई में कार्रवाई की गई। प्रशासन और पुलिस की टीम भी साथ रही। नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज लारजे ने कहा कि अभियान जारी है। अवैध कब्जा कर जनता को चलने-फिरने में दिक्कत हो रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed