फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The issue of the poor condition of NH-305 is taking the form of a public movement.

Kullu News: जन आंदोलन का रूप लेने लगा एनएच-305 की बदहाली का मामला

Mon, 22 Dec 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 22 Dec 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The issue of the poor condition of NH-305 is taking the form of a public movement.
अधिवक्ता तेजा ठाकुर की याचिका दायर करने के सहयोग में जनता ने खोला खजाना
विज्ञापन

न्यायिक लड़ाई के लिए जुटाने लगे धन, एनएच की 13 साल बाद भी नहीं सुधरी हालत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज एनएच-305 की दयनीय हालत को लेकर हिमाचल हाईकोर्ट में दायर याचिका की लड़ाई लड़ने के लिए जनता ने खजाना खोलना शुरू कर दिया है।
अपने हक के लिए न्यायिक लड़ाई के लिए आने वाला खर्च पूरा करने के लिए क्षेत्र के लोगों और संस्थाओं ने धन एकत्रित करना शुरू कर दिया है। कोई पांच सौ तो कोई एक हजार और पांच हजार रुपये की राशि देकर हक की लड़ाई लड़ने की राह आसान बना रहे हैं। इस मुहिम में 30 हजार रुपये से अधिक की धनराशि जुटाई जा चुकी है।
गौरतलब है कि औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 की खराब हालत को देखते हुए कुल्लू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता तेजा सिंह ठाकुर ने प्रदेश उच्च न्यायालय में एक सिविल रिट याचिका (सीडब्ल्यूपी) दायर की है। इसमें हाईवे की मरम्मत, चौड़ीकरण और सुरक्षा उपायों के लिए हस्तक्षेप की मांग की है। याचिका में हाईवे के रखरखाव के अभाव में राजमार्ग को हुए व्यापक नुकसान सहित पांच वर्षों में हुईं दुर्घटनाओं का भी ब्योरा दिया गया है। सरकार और विभाग की उपेक्षा के चलते इस मार्ग की स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है। इसको लेकर क्षेत्र के लोग परेशान हैं। खासकर घाटी का पर्यटन चौपट हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पर्यटन अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता हेम राज शर्मा ने कहा कि लोग योगदान देने लगे हैं। उम्मीद है कि न्यायालय से बंजार घाटी की जनता को जल्द न्याय मिलेगा। जन सहयोग से लड़ाई लड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अधिवक्ता तेजा सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले को लेकर 24 दिसंबर को सुनवाई तय की गई है। उनका कहना है कि इस मार्ग से बाहरी सराज की 69 पंचायतों की आबादी जिला मुख्यालय जुड़ती है, वहीं यह मार्ग बंजार, गाड़ागुशैणी, मंडी के बालीचौकी की करीब एक लाख आबादी की भी जीवन रेखा भी है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed