फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The government should get the geological survey of the hill done soon.

Kullu News: पहाड़ी का जियोलॉजिकल सर्वे जल्द करवाए सरकार

Wed, 11 Feb 2026 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 11 Feb 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
The government should get the geological survey of the hill done soon.
कुल्लू। जिले के पाहनाला गांव के साथ लगती पहाड़ी साफ मौसम में भी दरक रही है। इसके कारण गांव के 15 से 20 घरों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर गांव का जायजा लेने पहुंचे। क्षेत्र के दौरे में विधायक ने पाया कि पहाड़ी दरकने से घरों को नुकसान होने का अंदेशा बना हुआ है। पहाड़ी पर दरारें और लटके हुए पत्थर भविष्य में बड़े नुकसान का संकेत दे रहे हैं।
उन्होंने सरकार से अनुरोध किया गया है कि शिमला से विशेषज्ञों (जियोलॉजिकल टीम) को जल्द से जल्द भेजा जाए ताकि वे स्थिति का गहन अध्ययन कर उचित उपाय सुझा सकें।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उन्हें आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बरसात के मौसम से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा दीवार और तटीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लिंगर बणसु के लिए लगभग 17 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। साथ ही, पेयजल योजनाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उनके जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उपमंडलाधिकारी निशांत ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed