{"_id":"69da84a0b2dac6038606ae1b","slug":"the-government-has-cut-600-crore-rupees-from-the-tribal-sub-plan-markanda-kullu-news-c-89-1-ssml1013-173636-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइबल सब प्लान में सरकार ने की 600 करोड़ की कटौती : मारकंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइबल सब प्लान में सरकार ने की 600 करोड़ की कटौती : मारकंडा
विज्ञापन
कुल्लू में प्रैसवार्ता को संबोधित करते पूर्व जनजातीय विकास एवं कृषि बागवानी मंत्री रामलाल मारक
कुल्लू। पूर्व मंत्री राम लाल मारकंडा ने प्रदेश सरकार पर जनजातीय क्षेत्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। शनिवार को ढालपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में डॉ. मारकंडा ने कहा कि लाहौल-स्पीति के ट्राइबल सब प्लान में करीब 600 करोड़ रुपये की कटौती की गई है। पहले प्रदेश के कुल बजट का लगभग 9 प्रतिशत हिस्सा जनजातीय क्षेत्रों पर खर्च किया जाता था, लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार ने इस प्रावधान में भारी कमी की है।
मारकंडा ने यह भी कहा कि इस वर्ष प्रदेश का बजट घटकर 54 हजार करोड़ रुपये रह गया है। पिछले वर्ष यह करीब 58 हजार करोड़ रुपये था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कृषि और बागवानी क्षेत्र में राज्य की ओर से दी जाने वाली सभी सब्सिडी समाप्त कर दी है। अब किसानों और बागवानों को केवल केंद्र सरकार की 55 प्रतिशत सब्सिडी ही मिल रही है। मारकंडा ने कहा कि सरकार के विभिन्न विभागों पर करोड़ों रुपये की देनदारियां लंबित हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में केलांग में कोल्ड स्टोर और कारगा में सब्जी मंडी के लिए स्वीकृत बजट को वर्तमान सरकार ने दूसरी जगह डायवर्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बजट के नाम पर लाहौल-स्पीति की जनता को गुमराह कर रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तीसरा मोर्चा आगामी पंचायती राज चुनावों में वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद तक अपने समर्थित उम्मीदवार उतारेगा। संवाद