फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The gods and goddesses of Ujhi Valley returned to the temple, bringing glory to the temples.

Kullu News: देवालय लौटे ऊझी घाटी के देवी-देवता, मंदिरों में रौनक

Fri, 10 Oct 2025 06:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 10 Oct 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
The gods and goddesses of Ujhi Valley returned to the temple, bringing glory to the temples.
दशहरा उत्सव में भाग लेने गए थे मनाली के देवी-देवता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। देव महाकुंभ दशहरा उत्सव में भाग लेने के बाद ऊझी घाटी के कई देवी-देवता अपने देवालय लौट गए हैं।
घाटी की आराध्य माता हिडिंबा समेत सभी देवता गत वीरवार को देवालय पहुंच गए थे। जगह-जगह देवी-देवताओं का भव्य स्वागत हुआ। कई जगह लोगों ने अपने अपने ईष्ट के सम्मान में देवभोज का भी आयोजन किया। देवी-देवताओं के लौटने से मंदिरों और देवालयों में फिर रौनक लौट आई है।

मनाली घाटी के कई देवी-देवता दशहरा उत्सव की देव परंपरा का निर्वहन करने के लिए कुल्लू रवाना हुए थे। गत बुधवार को कई देवी-देवता लंका दहन की रस्म निभाने के बाद कुल्लू से अपने देवालय के लिए निकले। मनाली इलाके से माता हिडिंबा, शंख नारायण, कार्तिक स्वामी, कंचन नाग, सृष्टि नारायण, शरवरी माता, थान देवता, संध्या गायत्री, दोचा मोचा, त्रिपुरा सुंदरी, देवी सिंगासनी आदि को देवी देवता दशहरा को गए थे। गत वीरवार शाम लगभग सभी देवी-देवता अपने देवालय में पहुंच गए है। दशहरा की परंपरा का निर्वहन करने के बाद माता हिडिंबा भी अपने देवली में पहुंच गई है। कुल्लू से मनाली तक हुई देवयात्रा में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed