फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The freshness of the mountains attracted the guests of Delhi

Kullu News: पहाड़ की ताजगी ने खींचे दिल्ली के मेहमान

Sat, 29 Nov 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 29 Nov 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
The freshness of the mountains attracted the guests of Delhi
पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड पर चहलकदमी करते पर्यटक। घाटी में इन दिनों सैलानियों की चहलकदमी बढ़ 
देश की राजधानी में प्रदूषित हवा से राहत पाने के लिए कर रहे मनाली का रुख
विज्ञापन

वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, पर्यटन कारोबारियों के भी खिले चेहरे
रोजाना पहुंच रहे 1,000 से अधिक पर्यटक वाहन, ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। देश की राजधानी दिल्ली के प्रदूषण से राहत पाने की तलाश में सैलानी मनाली का रुख कर रहे हैं। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी है।
पहाड़ों की ताजगी और शुद्ध हवा पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही है। वीकेंड के दौरान मनाली में सैलानियों की भीड़ ने पर्यटन नगरी को फिर से जीवित कर दिया है। पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे पर भी खुशी की लहर है। दिल्ली में प्रदूषण मात्रा 400 से अधिक पहुंच गई और यह सेहत के लिए काफी खतरनाक है।
विज्ञापन

ऐसे में पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड पर पर्यटकों की काफी भीड़ जुट रही है। पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई है। रोजाना 1,000 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को 843 पर्यटक वाहन और 100 से अधिक वोल्वो बसें और टेंपो ट्रैवलर मनाली पहुंचे हैं। शनिवार को भी बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की संख्या 800 के पार पहुंच गई है। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन टैक्स बैरियर से प्राप्त सूचना के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को बाहरी राज्यों से मनाली में लगभग लगभग 1800 पर्यटक वाहन आए हैं। इसके अलावा 100 से अधिक वोल्वो बसें अलग से आई हैं। पिछले सप्ताह महज 700 पर्यटक वाहन ही मनाली आ रहे थे। रोहतांग की ओर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई। शनिवार को 764 पर्यटक वाहन परमिट लेकर रोहतांग गए। मनाली में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति भी बनी। फोरलेन पुल से भूतनाथ मंदिर, वाहंग और अलेउ की तरफ वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिली।

उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा बताया कि मनाली में पर्यटकों कि संख्या बढ़ गई है। इसको देखते हुए यातायात नियंत्रण के प्रबंध किए गए है लेकिन स्टाफ की कमी खल रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed