फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The fountain regained its charm with the re-installation of LED lights.

Kullu News: फव्वारे में दोबारा एलईडी लाइटें लगने से लौटी रौनक

Sun, 12 Oct 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 12 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The fountain regained its charm with the re-installation of LED lights.
शरारती तत्वों ने निकाल ली थीं फव्वारे की पांच एलईडी लाइटें
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर वसूला था 35 हजार जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में लगे फव्वारे की पांच एलईडी लाइटों को फिर से लगा दिया गया है। फव्वारा फिर से शुरू हो गया है। रविवार को भी फव्वारा चलाया गया। इसके चलते लोगों का आना शुरू हो गया है।
शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे कुछ शरारती युवकों ने फव्वारे में लगी एलईडी लाइटों को निकाल लिया था। इस कारण एक तरफ फव्वारा बंद हो गया था। पुलिस ने एलईडी लाइटों को बरामद कर लिया था। शरारती तत्वों की पहचान कर उनसे 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला था। लिहाजा, शरारती युवकों की ओर से निकाली गई एलईडी लाइटों को फव्वारा में लगा दिया है। इसके चलते फव्वारा चलना शुरू हो गया है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर परिषद कुल्लू हरकत में आई। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार अभी कुछ समय तक इन्हीं एलईडी लाइटों से काम चलाया जाएगा लेकिन आने वाले समय में यहां नई लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

फव्वारा चलने से यहां लोगों का आना शुरू हो गया है। वे फव्वारा के साथ सेल्फी और वीडियो बना रहे हैं। शुक्रवार रात को कुछ शरारती युवकों की ओर से एलईडी लाइटों को निकालने से फव्वारा बंद हो गया था। बहरहाल, फव्वारा चलने से एक बार फिर वैसे ही रौनक यहां हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed