{"_id":"685ece7b50aab1db3f0b2cc1","slug":"the-flood-swept-away-the-house-from-its-doorstep-kullu-news-c-399-1-sml1003-325413-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: घर की दहलीज से बहा ले गई बाढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: घर की दहलीज से बहा ले गई बाढ़
Fri, 27 Jun 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
एक-दूसरे का हाथ पकड़कर घर से निकल रहे थे नंद लाल, यान दासी और मूर्ति देवी
सिरदर्द की शिकायत के चलते स्कूल नहीं गई थीं आठवीं की छात्रा 15 साल की मूर्ति
उम्र भर का जख्म दे गई जीवानाला की बाढ़, शाम के लिए आटा गूंथ रही थीं यान दासी
पांच घर, गोशालाओं के साथ मवेशी भी बहे, दर्द बयां करते छलके प्रभावितों के आंसू
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। जीवानाला में बादल फटने के बाद अचानक आया सैलाब पांच परिवारों की खुशियां बहाकर ले गया। आंखों के सामने पलभर में जीवन भर की कमाई और अपनों को बहते देखने का दर्द पूरी उम्र रहेगा।
बाढ़ का पानी घर और जमीन के साथ मवेशियों को भी बहा ले गया। पल भर में राख कुछ तबाह हो गया। मौके के हालात बयां करते प्रभावित परिवारों की आंखों से आंसू छलक आए। लापता नंद लाल के बेटे भाग सिंह ने कहा कि जब हादसा हुआ, तब उनके पिता नंद लाल, बुआ यान दासी और बहन मूर्ति देवी कमरे से बाहर दरवाजे तक एक दूसरे का हाथ पकड़कर बाहर निकल रहे थे। अचानक आई बाढ़ से तीनों का कोई पता नहीं चला।
वीर सिंह ने कहा कि घटना वाले दिन 15 साल की मूर्ति देवी स्कूल नहीं गई थीं। वह करटाह स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने सिरदर्द की शिकायत के चलते स्कूल से छुट्टी की थी। कहा कि 25 जून को सुबह बारिश हो रही थी। हालांकि, बाद में मौसम खुल गया था, लेकिन सिर दर्द की बात कहकर मूर्ति देवी स्कूल नहीं गई थीं। उन्होंने कहा कि जिस दौरान हादसा हुआ, उनकी सास यान दासी कमरे में शाम के लिए आटा गूंथ रही थीं।
विज्ञापन
कहा कि बाढ़ गांव के पांच घर और गोशालाएं भी बह गई हैं। इनमें रखी गाय, भेड़ और अन्य पशुओं को भी बाढ़ का पानी बहाकर ले गया है। शुक्रवार को पूरा परिवार घटना स्थल पर रहा। वीर सिंह इसी घटना को लेकर सैंज गए थे, जहां वह राजस्व विभाग के साथ पुलिस थाना भी गए। तहसीलदार सैंज नरेंद्र कुमार ने कहा कि लापता लोगों की तलाश एनडीआरएफ और पुलिस कर रही है।
-- --