फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The five-minute journey took four hours for vehicles arriving via Naggar.

Kullu News: पांच मिनट के सफर को लगे चार घंटे वाया नग्गर आए वाहन

Sat, 20 Sep 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 20 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The five-minute journey took four hours for vehicles arriving via Naggar.
हाईवे-305 को बस योग्य बहाल करने में जुटी एनएच की मशीनरी। संवाद
पांच मिनट के सफर को लगे चार घंटे वाया नग्गर आए वाहन
विज्ञापन

डोहलूनाला-रायसन के बीच कब चलेंगे वाहन बना है असमंजस
स्कूल बस समेत सैकड़ों वाहन फंसे, अभिभावकों को ले जाने पड़े बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। डोहलूनाला और रायसन के बीच वाहनाें की आवाजाही को लेकर बनी समय-सारिणी पर असमंजस बना रहा। कुल्लू-मनाली पर डोहलूनाला-रायसन के बीच हाईवे क्षतिग्रस्त हुआ है। हाईवे की मरम्मत का कार्य कब और किस समय हो रहा है। इसकी कोई सूचना नहीं है। इस कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर को बच्चों से भरी स्कूल बस के साथ सैकड़ों वाहन डोहलूनाला और रायसन में फंसे रहे। ऐसे में स्कूली विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना होना पड़ा। अभिभावकों को बच्चों को डोहलूनाला आकर ले जाना पड़ा।

परेशानी यह है कि हाईवे पर कब वाहन चलेंगे और कब ट्रैफिक को मरम्मत कार्य के लिए रोका जाएगा। इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं है। इस वजह से चालकों को डोहलूनाला से बसों और छाटे वाहनों को वापस मोड़ पतलीकूहल पहुंचना पड़ा। वहां से वाया नग्गर होते हुए रायसन पहुंचना पड़ा। पांच मिनट के सफर को डेढ़ घंटा का अतिरिक्त सफर एनएचएआई की लचर कार्यप्रणाली के कारण सैकड़ों लोगों को परेशान होना पड़ा और जाम की स्थिति शाम तक बनी रही। स्थानीय निवासी मोहन लाल, रामचंद, डुगलू राम, रामलाल, देचेन, रमन कुमान ने जिला प्रशासन और एनएचएआई के बीच समन्वय की कमी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हाईवे को उस समय बंद किया जा रहा है, जिस दौरान लोगों की आवाजाही अधिक होती है। कहा कि रात को हाईवे की बहाली का काम किया जाए। दिन में वाहनों की आवाजाही जारी रखी जाए, ताकि विद्यार्थियों, नौकरी पेशा लोगों के साथ मरीजाें, आम जनता तथा किसान-बागवानों को राहत मिल सके। इस संबंध में डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि हाईवे की मरम्मत के समय तथा ट्रैफिक बंद करने के कोई लिखित समय सारिणी नहीं मिली है।
विज्ञापन

बॉक्स
प्रशासन ने जारी किया है समय
सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तथा शाम 04:00 से 08:00 बजे और रात 10:00 से सुबह 10:00 बजे तक हाईवे बंद करने का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed