{"_id":"68e7f3882d262175490c8e9d","slug":"the-dussehra-celebrations-are-over-and-election-rallies-are-now-underway-kullu-news-c-89-1-klu1001-158929-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशहरा का शोर थमा, अब सजने लगेंगी चुनावी चौपालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशहरा का शोर थमा, अब सजने लगेंगी चुनावी चौपालें
Thu, 09 Oct 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में दशहरा उत्सव के समापन के बाद अपने देवालय लौटते देवलू।-संवाद
कुल्लू जिले के गांवों में तेज होने लगी हैं पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां
जिला परिषद, प्रधान के लिए कई जता रहे दावेदारी, अंदरखाते संपर्क भी शुरू
रोस्टर आने का इंतजार, सोशल मीडिया पर भी अभी से चर्चाओं का दौर शुरू
बलदेव राज
कुल्लू। दशहरा की देव ध्वनि थमी ही थी कि अब गांव-गांव में चुनावी चर्चा की सरगर्मी तेज होने लगी है। कुल्लू जिले में अंतरराष्ट्रीय उत्सव के समापन के साथ ही पंचायत चुनावों की आहट साफ सुनाई देने लगी है।
सोशल मीडिया से लेकर चौपालों तक संभावित उम्मीदवारों के नाम गूंजने लगे हैं। प्रधान और जिला परिषद सदस्य बनने के इच्छुक लोग अब अपने-अपने स्तर पर समर्थन जुटाने में जुट गए हैं। हालांकि अधिकारिक रूप से अभी रोस्टर का इंतजार है लेकिन दावेदारों की रणनीतियां पहले ही सक्रिय मोड में आ चुकी हैं।
गौर रहे कि इस बार बरसात में कुल्लू जिले को करोड़ों की क्षति हुई है। कई लोग बाढ़ और भूस्खलन के चलते बेघर हो गए हैं। सितंबर के दूसरे सप्ताह से मौसम खुला और स्थिति सामान्य है। आपदा से उत्सव की ओर थीम पर हुए दशहरा में फिर से लोगों में वही जोश नजर आया। हालांकि पंचायत चुनावों को लेकर कई पंचायतों में लोग अपनी दावेदारी जता रहे हैं। खास बात यह है कि पंचायत प्रधान और जिला परिषद का चुनाव लड़ने के लिए दावेदारोें ने अंदरखाते अपना संपर्क बनाना शुरू कर दिया है। पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद यह दावेदार पूरी तरह से सक्रिय हो जाएंगे। हालांकि पंचायत चुनावों के लिए अभी रोस्टर आना बाकी है। रोस्टर आने के बाद ही यह स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि पंचायत प्रधान की सीट सामान्य है, महिला, आरक्षित तो नहीं है। उत्सव का दौर जिले में बीत चुका है। अब आने वाले दिनों में पंचायत चुनावों की खुमारी देखने को मिलेगी। हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों को विकास कार्यों को लेकर घेरना भी शुरू कर दिया है। बहरहाल, रोस्टर जारी होने के बाद दावेदारी जताने वाले उम्मीदवार कितने मैदान में रहते हैं, यह आने वाले समय बताएगा।
विज्ञापन
--