फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The dispute over tourist packages deepened again

Kullu News: फिर गहराया पर्यटकों के पैकेज का विवाद

Fri, 23 May 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 23 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The dispute over tourist packages deepened again
रोहतांग दर्रा पर हुई मारपीट मामले के बाद मनाली थाने में पहुंचे दोनो पक्ष।-वीडीओग्रैब
रोहतांग में मारपीट के बाद मनाली थाना में जमकर हंगामा
विज्ञापन

दोनों पक्ष को समझाने रोहतांग पहुंचा प्रशासन और पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। स्नो पॉइंट में पर्यटन गतिविधियां करवाने के लिए पर्यटकों के पैकेज बनाने का विवाद फिर गहरा गया है। रोहतांग दर्रा में वीरवार को पर्यटन कारोबारियों के बीच हुई मारपीट के बाद मनाली थाना में हंगामा हो गया। झगड़े के बाद मामला दर्ज करने को लेकर कारोबारी मनाली थाना पहुंचे।
शुक्रवार को प्रशासन ने दोनों पक्षों के साथ बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। दोनों पक्षों की बैठक आयोजित करने के बाद सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मनाली में पर्यटन गतिविधियों के पैकेज बंद होने के बाद कुछ लोग लाहौल के कारोबारियों को पैकेज बनाकर गतिविधि करवा रहे हैं। इसका विरोध किया तो लाहौल और मनाली के कुछ कारोबारियों में झड़प हो गई। इसके बाद लाहौल के कारोबारियों ने लाहौल में शिकायत दी। मनाली के कारोबारी शिकायत लेकर थाना पहुंचे। देर रात तक मनाली थाना के बाहर कारोबारियों का हंगामा हुआ। प्रशासन के आश्वासन के बाद सभी शांत हुए। शुक्रवार को मनाली प्रशासन और पुलिस की टीम रोहतांग दर्रा पहुंची और दोनों पक्ष के शांत करवाने का प्रयास किया। प्रशासन ने दोनों पक्ष को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने को कहा है। इस दौरान मनाली और लाहौल प्रशासन के अलावा दोनों जिलों की पुलिस टीम मौजूद रही। दोनों पक्ष को बैठक कर विवाद हल करने के लिए कहा गया है। पलचान पंचायत के उपप्रधान कीर्ति कृष्ण ने बताया कि प्रशासन के आश्वासन के बाद दोनों पक्ष पैकेज नहीं लगाने पर सहमत हुए हैं। इसको लेकर लाहौल और मनाली के कारोबारियों के बीच जल्द बैठक होगी। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम रोहतांग भेजी है। जहां घटना हुई, वह इलाका मनाली थाना के अंतर्गत नहीं आता। पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है। फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सीमा विवाद की आशंका पर तहसीलदार पहुंचे रोहतांग
रोहतांग में लाहौल और कुल्लू जिले की सीमा के विवाद की आशंका को लेकर तहसीलदार मनाली भी रोहतांग पहुंचे, लेकिन घटना जहां हुई, वह क्षेत्र रोहतांग टॉप से काफी दूर लाहौल की तरफ पाया गया। लिहाजा, निशानदेही की जरूरत नहीं पड़ी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed