{"_id":"68ed2763ca093687120da8a7","slug":"the-dilapidated-condition-of-the-road-is-stopping-the-tourists-from-coming-kullu-news-c-89-1-ssml1012-159247-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यटकों के कदम रोक रही खस्ता हालत सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यटकों के कदम रोक रही खस्ता हालत सड़क
Mon, 13 Oct 2025 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
मनाली में 25 से 30 प्रतिशत छूट के बाद भी नहीं बढ़ रहे पर्यटक
पर्यटन नगरी में जगह-जगह जाम लगने से परेशान हो रहे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। अगस्त में आई आपदा के बाद अब मनाली में सब सामान्य हो गया है। मौसम भी सुहावना है लेकिन सड़क की दयनीय हालत पर्यटकों के कदम रोक रही है।
होटलों में 25 से 30 प्रतिशत छूट देने के बाद भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। पर्यटन कारोबार हाशिये पर आ गए हैं। कारोबारियों में निराशा का माहौल है।
पर्यटन नगरी मनाली में बरसात में आई बाढ़ के बाद मौसम पूरी तरह से खुल चुका है। कुल्लू से मनाली तक बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुआ नेशनल हाइवे पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। जगह-जगह सड़क कच्ची होने के साथ संकरी भी है। परिणामस्वरूप नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है।
रायसन, 16 मील में जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटक भी घंटों जाम में फंसने को विवश है। ऐसे हालात में मनाली के पर्यटन कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है। पर्यटन की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों को लेन तो मनाली में रोजाना 300 से 400 पर्यटन वाहन ही आ रहे हैं। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पर्यटकों की संख्या काफी कम है। धीरे-धीरे पर्यटन कारोबार में इजाफा हो रहा है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि नेशनल हाईवे को ठीक करने का कार्य जारी है। यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
--