{"_id":"694d6cf8e0ccf3540604dd9e","slug":"the-desire-for-snow-draws-visitors-to-shinkula-pass-kullu-news-c-89-1-klu1001-165000-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मेहमानों को शिंकुला दर्रा खींच लाई बर्फ की चाहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मेहमानों को शिंकुला दर्रा खींच लाई बर्फ की चाहत
Thu, 25 Dec 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर बर्फ से ढके शिकुंला दर्रा पर पहुंचे पर्यटक।-जागरूक पाठक
व्हाइट क्रिसमस मनाने के लिए ग्रांफू बाईपास और रोहतांग दर्रा भी पहुंचे पर्यटक
बर्फ के बीच जमकर की मस्ती, भीड़ उमड़ने से खिले पर्यटन कारोबारियों के चेहरे
बलदेव राज
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में व्हाइट क्रिसमस मनाने आए पर्यटकों को बर्फबारी न होने से मायूसी हाथ लगी। पर्यटक व्हाइट क्रिसमस मनाने के लिए वीरवार को शिंकुला दर्रा, ग्रांफू बाईपास और रोहतांग दर्रा पहुंचे।
पर्यटकों ने बर्फ के बीच मस्ती कर क्रिसमस को यादगार बनाया। हालांकि पहाड़ों पर बर्फबारी होते देखने की तमन्ना पर्यटकों की पूरी नहीं हो पाई।
मैदानी इलाकों में धुंध और कोहरे से परेशान पर्यटकों ने पहाड़ी इलाकों का रुख किया है। कुल्लू-मनाली में हजारों पर्यटक क्रिसमस मनाने के लिए पहुंचे हैं। न्यू ईयर के लिए भी होटलों में बुकिंग जारी है। न्यू ईयर तक इसी तरह की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। क्रिसमस ईव पर मनाली में देर रात तक जश्न चलता रहा। सुबह आठ बजे से पर्यटक शिंकुला और रोहतांग दर्रा की तरफ निकलना शुरू हो गए। फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक शिंकुला दर्रा पहुंचे। खास बात यह है कि शिकुंला दर्रा में पहली बार पर्यटकों ने व्हाइट क्रिसमस मनाई। पर्यटकों में भी क्रिसमस को लेकर उत्साह देखने को मिला। दिल्ली से आए पर्यटक अविनाश और श्वेता ने कहा कि क्रिसमस मनाने के लिए शादी के बाद पहली बार मनाली आए हैं। इस बार व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद थी। हालांकि शिंकुला दर्रा में बर्फ के बीच पहुंचे तो क्रिसमस यादगार बन गई। दूसरी ओर रोहतांग में भी पर्यटकों ने मस्ती की।
मणिकर्ण वैली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि क्रिसमस से पर्यटन कारोबार से बूस्ट मिला है। न्यू ईयर तक कारोबार में तेजी रहने की उम्मीद है। न्यू ईयर मनाने के लिए भी भारी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली का रुख करेंगे।
विज्ञापन
--
पिछले साल मनाली में मनाई थी व्हाइट क्रिसमस
पिछले साल मनाली पहुंचे हजारों पर्यटकों ने व्हाइट क्रिसमस मनाई थी। सोलंगनाला, अटल टनल, सिस्सू और कोकसर पहुंचकर पर्यटकों ने बर्फ के बीच व्हाइट क्रिसमस का आनंद लिया था। सोलंगनाला में पर्यटकों की अधिक भीड़ देखने को मिली। इस बार बर्फबारी न होने के चलते पर्यटकों को व्हाइट क्रिसमस मनाने के लिए शिंकुला और रोहतांग जाना पड़ा।