{"_id":"69b98e99a7f107a2820574e2","slug":"the-department-is-busy-restoring-closed-roads-kullu-news-c-89-1-klu1002-171536-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंद सड़कों को बहाल करने में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंद सड़कों को बहाल करने में जुटा विभाग
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में हुई बारिश और बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। एनएच-305 में बंजार की ओर से सोझा तक फोर बाई फोर वाहन जा रहे हैं। उससे आगे जलोड़ी की तरफ मार्ग यातायात के लिए बंद है। एनएच-03 पर भी अटल टनल के रास्ते सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों के जाने की अनुमति है। बंजार में नगलाड़ी-सरची, सैंज-मझाण दो सड़कें बंद हैं। मनाली के पनगां-शेगली और करेरी और कुल्लू की चार सड़कों में बढ़ई-बागन-पीज, दड़का-भूमतीर, नागूझौड-थाच माशणा और खारका-जठाणी मार्ग यातायात के लिए बंद हैं।
निरमंड क्षेत्र में जाओं-ठारला, डमेहली-पांकवा और बागीपुल-सराहण संपर्क मार्ग यातायात के लिए बंद है। इससे क्षेत्र के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, लोक निर्माण विभाग बंद सड़कों को बहाल करने में जुट गया है। बारिश और बर्फबारी के कारण बंद मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग को विभाग ने मंगलवार को बहाल कर दिया है। इसमें लोगों को आने जाने में राहत मिल गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही जिले में 191 ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। बारिश और बर्फबारी के कारण 400 ट्रांसफार्मर बंद हो गए थे लेकिन बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 200 से अधिक ट्रांसफार्मर दो दिनों के भीतर बहाल कर दिए। उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि बिजली और सड़कों की बहाली के लिए निर्देश दिए हैं।
000