{"_id":"6744abf62108a1d0710a4226","slug":"the-condition-of-larji-sainj-road-has-not-improved-even-after-17-months-of-the-disaster-kullu-news-c-89-1-ssml1012-135573-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आपदा के 17 महीने बाद भी नहीं सुधरी लारजी-सैंज सड़क की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आपदा के 17 महीने बाद भी नहीं सुधरी लारजी-सैंज सड़क की दशा
विज्ञापन
लारजी- सैंज सड़क पर आपदा में में बही सड़क 17 माह बाद भी जस की तस है। स्त्रोण ग्रामीण।
आपदा के 17 महीने बीतने बाद भी नहीं सुधर पाई लारजी-सैंज सड़क की हालत
15 पंचायतों की 20 हजार आबादी परेशान, पांच से छह जगह क्षतिग्रस्त हुई है सड़क
2023 में पार्वती नदी के उफान के साथ तिनके की तरह बह गए थे कई रिहायशी इलाके
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की सैंज घाटी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क लारजी-सैंज सड़क की हालत आपदा के 17 महीने बाद भी नहीं सुधर पाई है। क्षेत्र की 15 पंचायतों को जोड़ने वाली इस सड़क की सुध न एनएचपीसी और न ही लोक निर्माण विभाग ले रहा है।
लारजी से लेकर सैंज तक यह सड़क पांच से छह जगह पर क्षतिग्रस्त हुई है। कई जगह सड़क बह गई है। जुलाई 2023 के पहले सप्ताह में आई आपदा ने सबसे ज्यादा तबाही सैंज घाटी में मचाई थी।
पिन पार्वती नदी के उफान के साथ सैंज बाजार के साथ कई रिहायशी इलाके तिनके की तरह बह गए थे। ऐसे में पिन पार्वती में आई भयंकर बाढ़ की चपेट में लारजी से सैंज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क भी आ गई थी। क्षेत्र की 15 पंचायतों की 20,000 आबादी की जीवन रेखा कही जाने वाली सड़क अभी भी नहीं सुधर पाई है। आपदा के बाद सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए ठीक किया गया है, मगर जो पॉइंट पिन पार्वती नदी की चपेट में आए हैं, वहां अभी तक न तो डंगों को निर्माण हुआ है और न ही सुरक्षा दीवार लगाई गई है। इन जगहों पर नदी की गहराई भी 20 से 30 फीट से ऊपर होने से भविष्य में और भी तबाही मच सकती है। सात किलोमीटर लंबे लारजी से तलाड़ा मार्ग की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां सड़क बहने से जाम लग जाता है। वाहनों को पास देना भी चुनौती रहता है। सरकारी और निजी बसों को इन जगह से निकालना जोखिम भरा है। 17 माह तक एनएचपीसी और लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग की भी सुध न लेने से लोगों में भारी रोष है। लोक निर्माण मंत्री विभाग के विक्रमादित्य सिंह ने भी सैंज दौरे के दौरान सड़क की हालत सुधारने का आश्वासन दिया था। लारजी पंचायत के प्रधान गुड्डू ठाकुर और तलाड़ा के उपप्रधान सुभाष ठाकुर ने कहा कि 17 महीने के बाद भी लारजी से सैंज सड़क की हालत जस की तस है। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की 15 पंचायतों को जोड़ती है।
विज्ञापन
-- लारजी से बिहाली तक एनएचपीसी खुद टेंडर करवा रही है। इसके लिए 2.11 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। टेंडर प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा।
- प्रकाश चंद्र प्रभारी पार्वती परियोजना-दो
--