फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The condition of bad roads will improve in May

Kullu News: मई में सुधरेगी खराब सड़कों की हालत

Tue, 30 Apr 2024 05:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
The condition of bad roads will improve in May
अप्रैल में मौसम बना रहा रोड़ा, नहीं हो पाया पैचवर्क और टारिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दस महीने पहले आई आपदा के बाद सड़कों की हालत दुरुस्त नहीं हो पाई है। जिले की भुंतर-मणिकर्ण सड़क, कुल्लू-मनाली वामतट सड़क, कुल्लू से बिजली महादेव सड़क, सैंज-न्यूली, बंजार-बठाहड़ आदि सड़कों में अभी भी गड्ढे पड़े हुए हैं।
सड़कों में न तो पैचवर्क हो पाया और न ही टारिंग हुई है। सर्दियां बीत जाने के बाद विभाग ने अप्रैल में सड़कों में पैचवर्क और टारिंग का लक्ष्य रखा था। अप्रैल में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। हर दूसरे दिन बारिश हुई। ऐसे में सड़काें की मरम्मत में मौसम रोड़ा बना रहा। जुलाई में बरसात का सिलसिला शुरू होगा। अब विभाग के पास सिर्फ दो महीने हैं जिनमें सड़कों की दशा सुधारी जा सकती है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों में टारिंग के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की है। मई में बिजली महादेव सहित अन्य सड़कों में टारिंग का काम होगा। टारिंग होने से ग्रामीणों को गड्ढों से निजात मिलेगी, वहीं देश-विदेश से कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए भी सफर सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

..


अप्रैल में मौसम के चलते सड़कों की टारिंग शुरू नहीं हो पाई है। मई में विभाग सड़कों को दुरुस्त करेगा। कुल्लू-बिजली महादेव सड़क में जल्द टारिंग शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed