फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The child expressed his desire to become a star footballer.

Kullu News: बच्चे ने स्टार फुटबालर बनने की जताई इच्छा

Fri, 20 Feb 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 20 Feb 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
The child expressed his desire to become a star footballer.
दो दिवसीय दौरे की दूसरे भारत सरकार में संयुक्त सचिव संदीप कदम ने लोअर विंग स्कूल मे निरीक्षण के
संयुक्त सचिव ने लोअर विंग स्कूल में बच्चे से पूछा प्रश्न
विज्ञापन

पीएमश्री विद्यालयों का संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पीएमश्री योजना के तहत जिले में चल रहे विद्यालयों में व्यवस्था की जांच की गई। खान मंत्रालय (भारत सरकार) में संयुक्त सचिव संदीप कदम दो दिवसीय कुल्लू प्रवास पर रहे।
उन्होंने दूसरे दिन शुक्रवार को पीएमश्री योजना के अंतर्गत संचालित प्राथमिक विद्यालय मौहल, केंद्रीय विद्यालय लोअर विंग और जवाहर नवोदय बंदराेल का दौरा कर निरीक्षण किया और विद्यालयों की शिक्षा व प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं को जांचा।
विज्ञापन

उन्होंने नौनिहालों से बातचीत की और भविष्य में वे क्या बनाना चाहते हैं, इसकी जानकारी भी जुटाई। लोअर विंग विद्यालय में उन्होंने बच्चे से पूछा के वे क्या बनाना चाहते हैं तो बच्चे ने बिना सोचे फटाफट जवाब दिया कि मैं स्टार फुटबालर बनाना चाहूंगा। उन्होंने उपरोक्त तीनों विद्यालयों में पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय में आए बदलावों तथा उनकी संकेतकों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। संयुक्त सचिव ने कहा कि पीएम श्री योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं आधुनिक शिक्षा देना है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए। इस दौरान उपमंडल अधिकारी निशांत ठाकुर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा, गुणवत्ता शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त और कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed