फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The campaign in the name of Mother Tree will be expedited: Arvind

एक पेड़ मां के नाम अभियान में लाई जाएगी तेजी : अरविंद

Thu, 08 Aug 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
The campaign in the name of Mother Tree will be expedited: Arvind
कुल्लू। जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक वीरवार को जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में कुल्लू में हुई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी तथा पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अरविंद चंदेल ने भविष्य में किए जाने वाले संगठन के कार्यों को विस्तार से रखा। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी सुझाव दिए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि संगठन के कार्यों को करने के लिए सभी पदाधिकारियों को तत्परता से आगे आना चाहिए। बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों पर एक पेड़ मां के नाम अभियान में आने वाले दिनों में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के चारों मंडलों में इस कार्य की पूर्ति के लिए बैठकों का आयोजन करके लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है। इसी तर्ज पर हर घर तिरंगा अभियान, विभाजन विभीषिका दिवस के बारे में बताया। इस दौरान जिला महामंत्री अमर ठाकुर, अर्चना ठाकुर, राहुल सोलंकी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed