{"_id":"667966ee86a0c023320b7225","slug":"the-bus-going-to-bagasarahan-broke-down-near-banjar-kullu-news-c-89-1-ssml1012-125399-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बागासराहन जा रही बस बंजार के पास खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बागासराहन जा रही बस बंजार के पास खराब
विज्ञापन
बंजार के पास खराब हुई कुल्लू-रामपुर-बागासाराहन रूट की बस
कुल्लू। एचआरटीसी की बसें बीच रास्ते में खराब हो रही हैं। सोमवार सुबह कुल्लू से रामपुर-बागासराहन जा रही बस बंजार से आगे बीच सड़क पर खराब हो गई। बस में करीब 35 सवारियां सफर कर रही थीं। पहले बंजार में जाम लगने से यात्री परेशान हुए, बाद में बस ही खराब हो गई। इस कारण यात्री करीब डेढ़ घंटे तक परेशान हुए।
कुल्लू से बागीपुल-बागासराहन बस रूट करीब 210 किलोमीटर लंबा है। ऐसे में बस करीब तीन घंटे लेट हो गई। यह बस आनी में सुबह 11:30 बजे पहुंचती है मगर खराब होने के कारण दोपहर बाद लगभग 2:30 बजे पहुंची। बस के खराब होने के बाद बंजार बस अड्डा से दूरी बस भेजी गई और सवारियों को सोझा तक पहुंचाया।
आनी की तरफ आ रही दलाश-ओलवा बस में सवारियों को बैठाकर गंतव्य की ओर भेजा गया। दलाश-ओलवा बस की सवारियों को बंजार से भेजी बस में लाया गया। बस में सफर कर रहीं बीडीसी सदस्य बुच्छैर रंजना ठाकुर, प्रताप सिंह, निका राम तथा सुनील ठाकुर ने कहा कि बंजार के पास बस खराब होने से सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कुल्लू-आनी-रामपुर-बागासराहन बस लंबे रूटों में शुमार है। ऐसे में निगम को नई और दुरुस्त बसों को भेजना चाहिए। एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी ओम सिंह ने कहा कि बस में तकनीकी खराब आ गई थी। इसे बाद में ठीक किया गया। संवाद