फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The burden of the road will be lifted from the backs of the people of the remote village Rashol

Kullu News: दुर्गम गांव रशोल के लोगों की पीठ से उतरेगा सड़क का बोझ

Thu, 31 Jul 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 31 Jul 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
The burden of the road will be lifted from the backs of the people of the remote village Rashol
आजादी के बाद सड़क से सफर कर सकेंगे ग्रामीण, 13 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

सरकार ने मंजूरी के लिए नाबार्ड को भेजी 8.2 किमी लंबी सड़क की डीपीआर
बलदेव राज
कुल्लू। जिले के दुर्गम क्षेत्र रशोल के ग्रामीणों का आजादी के बाद अब पीठ से बोझ उतरेगा। विधायक प्राथमिकता के तहत मणिकर्ण घाटी की जयनाला-कटागला छलाल-रशोल सड़क का निर्माण किया जाएगा।
हालांकि सड़क निर्माण के लिए नाबार्ड से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। सरकार ने सड़क की डीपीआर मंजूरी के लिए नाबार्ड को भेजी है।
गौर रहे कि जयनाला-कटागला छलाल-रशोल सड़क के निर्माण पर 13 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। 8.2 किलोमीटर सड़क भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर आने वाले जयनाला नामक स्थान से शुरू होगी। कटागला, छलाल होते हुए रशोल गांव तक सड़क निकाली जाएगी।
विज्ञापन

रशोल क्षेत्र में सड़क न होने से कई तरह की सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र के नाम से मशहूर मलाणा के साथ पर्यटक रशोल भी जाते हैं। पर्यटकों को पैदल चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। दुर्गम गांव रशोल तक सड़क निकलने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। नाबार्ड से बजट कब तक जारी होता है, यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


सरकार ने डीपीआर नाबार्ड की मंजूरी के लिए भेजी है। इसके लिए स्वीकृति मिलने का इंतजार है। सड़क निर्माण पर 13 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। - गोविंद ठाकुर, सहायक अभियंता शाट, लोक निर्माण विभाग


--
आठ किमी पैदल चल पहुंचती है पोलिंग पार्टी
रशोल कुल्लू में शाक्टी के बाद दूसरा दुर्गम पोलिंग बूथ माना जाता है। पोलिंग पार्टी को करीब 8 किलोमीटर की चढ़ाई पैदल ही पार करनी पड़ती है। हालांकि मतदान के लिए वोटरों को जागरूक करने के लिए प्रशासन की ओर से अभियान भी यहां चलाए जाते हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed