{"_id":"6a5e5dd0ddda82bcaa0027bb","slug":"the-bijli-mahadev-temple-resounded-with-chants-of-bam-bam-bhole-kullu-news-c-89-1-klu1002-181965-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा बिजली महादेव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा बिजली महादेव मंदिर
विज्ञापन
बिजली महादेव का शिवलिंग ।-संवाद
खराहल (कुल्लू)। सावन मास के पहले सोमवार को बिजली महादेव मंदिर के सुबह पांच बजे ही कपाट खोल दिए गए। इसी के साथ श्रद्धालुओं का पहुंचना भी शुरू हुआ।
शुरू में गिने चुने श्रद्धालु मंदिर पहुंचे लेकिन धीरे-धीरे महादेव के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का काफिला बढ़ता गया। सुबह करीब 10 बजे तक मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को पंक्ति में खड़ा होना पड़ा। यह पंक्ति दोपहर बाद तक काफी लंबी होती गई। श्रद्धालु महादेव के मंदिर पहुंचते गए और धूप-अगरबत्ती लगाकर माथा टेक कर लौटते गए। यह क्रम शाम छह बजे तक जारी रहा।
घाटी के आराध्य देवता बिजली महादेव के मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दूध, फल अर्पित किए और शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भोले के दरबार पर शीश नवाया। मंदिर में पर्यटकों की भी खासी भीड़ उमड़ी। सुबह 5 बजे लेकर 10 बजे तक कम ही श्रद्धालु पहुंचे। 10 बजे के बाद मंदिर परिसर में लाइनें लगनी शुरू हो गईं। यह सिलसिला दोपहर 2 से 3 बजे तक रहा।
बिजली महादेव के पुजारी मदन शर्मा ने कहा कि सोमवार को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर में भजन कीर्तन किया गया। बम-बम भोले के जयकारों का मंदिर गूंज उठा। पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमराज शर्मा ने लोगों से अपील की है कि मंदिर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। देवता के कारदार विनेंद्र जम्बाल ने कहा कि मंदिर में पूरे सावन महीने में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि जिले के तमाम मंदिरों में सावन महीने में खीर के भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। संवाद