फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The Bhuntar-Manikaran road was jammed for three hours due to the crowd of tourists

Kullu News: सैलानियों की भीड़ से तीन घंटे जाम रहा भुंतर-मणिकर्ण मार्ग

Sat, 24 May 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 24 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The Bhuntar-Manikaran road was jammed for three hours due to the crowd of tourists
वीकेंड को भुंतर-म​णिकर्ण मार्ग पर लगा लंबा जाम। संवाद।
तंग सड़क से पर्यटक और आम लोग भी हुए परेशान
विज्ञापन

पर्यटन ने पकड़ी गति, वीकेंड को सड़कों पर रंगते रहे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मैदानी इलाकों में छुट्टी पड़ने के बाद अब सैलानियों ने गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों को रूख कर दिया है। ऐसे में वीकेंड के सैर सपाटे को पर्यटक बड़ी संख्या में कुल्लू-मनाली पहुंच रहे हैं।
शनिवार को वीकेंड में भुंतर-मणिकर्ण पर करीब तीन घंटे तक लंबा जाम लग रहा। करीब तीन से चार किलोमीटर तक वाहनों ही लंबी कतार लगने से सैलानियों के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के समय भुंतर से लेकर मणिकर्ण तक वाहन सड़क पर रेंगते हुए पाए गए।
विज्ञापन

जाम में फंसे विजय कुमार, सोनम और प्रेम लाल ने कहा कि शनिवार शाम करीब 5:00 बजे से लेकर छरोड़नाला से आगे जाम लगा रहा। कहा कि सड़क के तंग व खराब प्वाइंट होने से दूसरी तरफ से आ रहे वाहनों को पास देना चुनौती बन गया है। कहा कि वीकेंड होने से भारी संख्या में सैलानी पार्वती घाटी घूमने आए है। जाम से निपटने के लिए पुलिस भी नहीं है। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा और गाड़ियों को आगे-पीछे करने के कई बहसबाजी भी हो रही है। बता दें कि इस सप्ताह से जिला कुल्लू में पर्यटन को गति मिली है। बंजार के सोझा, जीभी, तीर्थन वैली, मणिकर्ण, मनाली के साथ लाहौल के पर्यटन स्थलों में पिछले वीकेंड के मुकाबले दोगुना सैलानी पहुंच रहे हैं। सोझा टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि इस सप्ताह से पर्यटन कारोबार में गति देखने को मिली है। जून माह के लिए एडवांस बुकिंग भी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed