फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The Bear attack on woman

काईस के उखलूआगे में महिला पर भालू ने किया हमला

Mon, 04 Oct 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The Bear attack on  woman
काईस पंचायत में घास लाने जा रही महिला पर झपटा भालू
विज्ञापन

महिला ने किसी तरह बचाई जान, लहूलुहान अवस्था में कुल्लू अस्पताल में भर्ती
सोमवार सुबह की घटना, भालू ने महिला की टांग पर किया गहरा जख्म
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुुख्यालय के साथ लगती काईस पंचायत के उखलूआगे गांव में एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में 31 वर्षीय महिला बुरी तरह लहूलुहान हो गई है। महिला किसी तरह जान बचाने में कामयाब रही। अब घायल महिला का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार काईस पंचायत के गांव उखलूआगे की बंती देवी पत्नी कृष्ण चंद सोमवार सुबह अपने घर के साथ लगते खेत में घास लाने जा रही थी। जैसे ही खेत के समीप पहुंची तो अचानक एक भालू महिला पर झपट पड़ा। भालू ने उनकी टांग का बुरी तरह जख्मी कर दिया। महिला ने शोर मचाया और किसी तरह जान बचाने में सफल हुईं। हालांकि, महिला के शोर मचाने के बाद भालू वहां से भाग गया। जख्मी महिला को परिजन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाए हैं। गौर रहे कि काईस और कराड़सू क्षेत्र में इससे पहले भी कई लोगों के साथ इस तरह के हादसे हो चुके हैं। भालुओं के आतंक से अब लोग घरों से निकलने में भी डरने लगे हैं। लोगों ने रिहायशी क्षेत्रों में घूम रहे भालुओं को पकड़ने की मांग की है। इस संबंध में डीएफओ एंजल चौहान ने कहा कि महिला को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। पंचायत समिति सदस्य कराडसू खेख राम ठाकुर ने कहा कि भालुओं के आतंक से लोग परेशान हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखकर वन विभाग को एक प्लान तैयार करना चाहिए। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed